Skip to main content Scroll Top
जम्मू में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी,हादसे में 10 जवान शाहिद 11 घायल
Current image: जम्मू में आर्मी जवान की गाड़ी खाई में गिरी

22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे। हादसे के वक्त वाहन में कुल 17 जवान मौजूद थे.
यह हादसा उस समय हुआ जब सेना नियमित ड्यूटी के लिए पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया.

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सेना की गाड़ी डोडा जिले के एक ऊँची पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी फिसलकर 400-फीट गहरी खाई में जा गिरी। तीखा मोड़ और ख़राब मौसम होने की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही हैं .स्थानीय लोगो के अनुसार वाहन के गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही चुनौतियां

हादसे की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि, खाई बेहद गहरी और रास्ता अत्यंत ख़राब होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बचाव दल को मलबे तक पहुंचने में लंबा समय लगा। खड़ी चट्टानें, तीखा मोड़ और खराब मौसम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और मुश्किल बना दिया। इसके बावजूद सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य चलाया।
हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की जांच अभी जारी है.

घायलों को भेजा गया कमांड अस्पताल

हादसे में घायल जवानों को पहले मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार कुछ जवानों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही.

देश के नेताओं ने जताया दुख

इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक जताया हैं। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहां कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए और शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

जम्मू के इलाके में शोक की लहर, देश भर से श्रद्धांजलि

हादसे के बाद जम्मू के डोडा इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250