Skip to main content Scroll Top
Delhi Water Alert: दिल्ली जल बोर्ड ने किया अलर्ट जारी, इन इलाकों में 24 घंटे नहीं आएगा पानी,यहां जानें पूरी जानकारी
Current image: Delhi Water Alert

Delhi Water Alert: राजधानी Delhi Jal Board ने दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। जल बोर्ड के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई क्षेत्रों में लगभग 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। दरअसल, यह समस्या पाइपलाइन में आई खराबी के कारण से है। इस वजह से Rohini, Rithala और Badli विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें अधिकारियों ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पाइपलाइन खराब होने से बंद हुई सप्लाई

जल बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार Haiderpur Water Treatment Plant से जुड़ी एक अहम पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आ गई है। बता दें कि इस पाइपलाइन के जरिए उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई होती है।जिसके बाद पाइपलाइन में आई खराबी को ठीक करने और उसकी मरम्मत करने के लिए सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जिसमें जल बोर्ड के इंजीनियर और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

कब से कब तक नहीं आएगा पानी

जानकारी के अनुसार कल 17 मार्च सुबह लगभग 10 बजे से पानी की सप्लाई बंद की जाएगी। साथ ही, यह सप्लाई करीब 24 घंटे बाद यानी 18 मार्च सुबह लगभग 10 बजे तक बहाल होने की उम्मीद है।हालांकि मरम्मत का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो कुछ इलाकों में सप्लाई बहाल होने में थोड़ा और समय लग सकता है। इसलिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में रहेगा सबसे ज्यादा असर रोहिणी क्षेत्र

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में कई सेक्टर और कॉलोनियां इस समस्या से प्रभावित होंगी। इनमें शामिल हैं। सेक्टर 19, प्रशांत विहार, सूरज पार्क, राजा विहार, आसपास की आवासीय कॉलोनियां यहां हजारों परिवार रहते हैं, जिन्हें पूरे दिन पानी की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

रिठाला क्षेत्र

रिठाला विधानसभा क्षेत्र में भी कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इनमें शामिल हैं। सेक्टर 16, सेक्टर 17, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी, आसपास के इलाके इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

बादली क्षेत्र

बादली विधानसभा क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। यहां जिन इलाकों में पानी नहीं आएगा उनमें शामिल हैं। समयपुर, शिवपुरी, टीचर कॉलोनी, बादली गांव, आसपास के अन्य इलाकेइन इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत होगी।

लोगों से पानी स्टोर करने की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे पहले से ही अपने घरों में पानी स्टोर कर लें। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के दौरान पाइपलाइन से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, इसलिए लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पानी जमा कर लेना चाहिए। इसके अलावा अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी न करने की भी अपील की गई है।

जरूरत पड़ने पर मिलेगी टैंकर सेवा

जल बोर्ड का यह भी कहना है कि अगर किसी इलाके में पानी की ज्यादा परेशानी होती है तो वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। जिससे लोग जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके टैंकर की मांग कर सकते हैं। इससे उन इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकती है जहां पानी की समस्या ज्यादा होगी।

गर्मी से पहले बढ़ी चिंता

दिल्ली में हर साल गर्मियों के मौसम में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। अब ऐसे में अगर पाइपलाइन या वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम में कोई खराबी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार मार्च महीने में ही पानी की सप्लाई बंद होने की खबर से कई इलाकों के लोग चिंतित हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ मरम्मत का काम है और सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी।

जल बोर्ड की टीम लगातार कर रही काम

जल बोर्ड के इंजीनियरों की टीम पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक काम को तेजी से पूरा करने के लिए कई तकनीकी टीमें लगाई गई हैं। अब अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 24 घंटे के भीतर पानी की सप्लाई फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

क्या करें प्रभावित इलाके के लोग

जानकारी के लिए बता दें कि पानी की कमी से बचने के लिए लोगों को कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए:

  • पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करें।
  • पीने के पानी को अलग सुरक्षित रखें।
  • पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
  • जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड से टैंकर की मांग करें।

ये भी पढ़ें: Trains Cancelled: दिल्ली होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित,17–18 मार्च को 21 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250