
Trains Cancelled: दिल्ली-NCR से होकर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 17 और 18 मार्च को दिल्ली के कई रूटों पर रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। बता दें कि उत्तर रेलवे ने दिल्ली और शाहदरा जंक्शन के बीच नए पुल के निर्माण और पुराने पुल को हटाने के लिए तकनीकी ब्लॉक लिया है। इस कारण से कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस काम के दौरान कुल 21 ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है और कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इन दो दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
क्यों प्रभावित हो रहा है रेल यातायात
उत्तर रेलवे का कहना है कि दिल्ली और शाहदरा के बीच स्थित पुराने रेलवे पुल नंबर 249 को हटाकर उसकी जगह नया पुल बनाया जा रहा है। इस काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे को ट्रैक पर तकनीकी ब्लॉक लेना पड़ रहा है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ता है, इसलिए कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। साथ ही लंबी दूरी की कई ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुछ ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल रहेंगी। जिसमें खास तौर से लोकल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
17 मार्च को रद्द ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 64082
- ट्रेन नंबर 64051
- ट्रेन नंबर 64029
- ट्रेन नंबर 64028
18 मार्च को रद्द ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 54308
- ट्रेन नंबर 64091
- ट्रेन नंबर 64090
- ट्रेन नंबर 64020
- ट्रेन नंबर 74021
- ट्रेन नंबर 74024
- ट्रेन नंबर 64437
- ट्रेन नंबर 64402
- ट्रेन नंबर 64411
- ट्रेन नंबर 64408
- ट्रेन नंबर 64417
- ट्रेन नंबर 64414
- ट्रेन नंबर 64423
- ट्रेन नंबर 64025
- ट्रेन नंबर 64024
- ट्रेन नंबर 64439
- ट्रेन नंबर 64406
आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
दरअसल, रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह कैंसल करने के बजाय आंशिक रूप से निरस्त किया है। यानी ये ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से नहीं चलेंगी बल्कि बीच के स्टेशन से शुरू होंगी।
ट्रेन नंबर 64023 (18 मार्च)
यह ट्रेन दिल्ली से शामली के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन अब शामली से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 64152 और 64104 (18 मार्च)
ये ट्रेनें दिल्ली और गाजियाबाद के बीच रद्द रहेंगी। अब इनका संचालन गाजियाबाद जंक्शन से किया जाएगा।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट यानी वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है। जिसमें इन ट्रेनों को तिलक ब्रिज साहिबाबाद रूट से चलाया जाएगा।इनमें कुछ प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
- साबरमती – सुल्तानपुर जंक्शन एक्सप्रेस (20939)
- दिल्ली – कामाख्या जंक्शन एक्सप्रेस (15657)
- कालका – हावड़ा मेल (12312)
- दिल्ली – टनकपुर एक्सप्रेस (12036)
किन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस तकनीकी ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-NCR के लोकल यात्रियों पर पड़ सकता है। जिसमें दिल्ली, गाजियाबाद, शामली, शाहदरा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग रोजाना इन लोकल ट्रेनों से यात्रा करते हैं। ट्रेनों के रद्द होने से उन्हें वैकल्पिक साधनों जैसे बस, मेट्रो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
बता दें कि उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- NTES ऐप (National Train Enquiry System) डाउनलोड कर ट्रेन की लाइव जानकारी देखें।
- रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति चेक करें।
- रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर जानकारी लें।
- स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का रूट और स्टॉपेज जरूर कन्फर्म कर लें।
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार का हिस्सा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। जिसमें पुराने पुल को हटाकर नया और सुरक्षित पुल बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।
हालांकि इस काम के कारण फिलहाल कुछ दिनों तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में इससे रेलवे नेटवर्क को फायदा मिलेगा।
यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर देखें।
- अगर ट्रेन रद्द है तो वैकल्पिक ट्रेन या दूसरे साधन की योजना बनाएं।
- स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें।
- बदले हुए रूट और स्टॉपेज की जानकारी जरूर लें।






