
Delhi School Result 2026: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. कक्षा 3, 4, 5, 6, 7 और 8 के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज यानी 27 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है. छात्र और अभिभावक अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी.
CCE पद्धति से होता है मूल्यांकन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्रों का मूल्यांकन CCE (Continuous and Comprehensive Evaluation) पद्धति के आधार पर किया जाता है. इस पद्धति की खास बात यह है कि इसमें केवल अंतिम परीक्षा के अंक ही नहीं देखे जाते, बल्कि पूरे साल के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाता है. इसमें शामिल होते हैं क्लास में भागीदारी, प्रोजेक्ट वर्क, यूनिट टेस्ट, व्यवहार और अनुशासन और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियां. इससे छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है.
ऐसे चेक करें कक्षा 3, 4 और 5 का रिजल्ट
छात्र अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं
- Class 3, 4 and 5 Result 2025-26 लिंक पर क्लिक करें
- अपनी स्टूडेंट आईडी और जरूरी जानकारी दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
कक्षा 6, 7 और 8 का रिजल्ट कैसे देखें?
कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र भी इसी वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- वेबसाइट पर जाएं
- “Class 6, 7, 8 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- स्टूडेंट आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों और अभिभावकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे, रिपोर्ट कार्ड को ध्यान से जांचें, किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें और जिन विषयों में कम अंक आए हैं, उन पर विशेष ध्यान दें. यह समय आगे की पढ़ाई की योजना बनाने का भी है.
प्रमोशन के लिए क्यों जरूरी है यह रिजल्ट?
कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए यह रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन मिलता है. छात्रों की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन होता है. भविष्य की पढ़ाई की दिशा तय होती है.
छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह और थोड़ी चिंता भी देखने को मिल रही है. छात्र अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं. अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर सजग हैं.
शिक्षा निदेशालय के अनुसार रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है. छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को सही मार्गदर्शन दें.
रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने अपनी स्टूडेंट आईडी और अन्य जानकारी सही दर्ज की है. कई बार छोटी-सी गलती की वजह से रिजल्ट नहीं खुलता. अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में समस्या आए, तो थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें. एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट एक्सेस करते हैं, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ जाता है.
मार्कशीट में किन-किन चीजों को जरूर देखें?
रिजल्ट देखने के बाद केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि पूरी मार्कशीट को ध्यान से देखना जरूरी है. जैसे विषयवार अंक,ग्रेड,उपस्थिति (Attendance),टीचर की टिप्पणी. इन सभी चीजों से छात्र के पूरे साल के प्रदर्शन का सही अंदाजा लगता है. इससे यह भी पता चलता है कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.
CCE पद्धति का छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव
CCE पद्धति का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करती है. बच्चे पूरे साल पढ़ाई पर ध्यान देते हैं. केवल एक परीक्षा पर निर्भरता खत्म होती है.जिससे, आत्मविश्वास बढ़ता है. इससे पढ़ाई को एक बोझ नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है.
कम अंक आने पर कैसे करें सुधार?
अगर किसी छात्र के नंबर कम आए हैं, तो यह चिंता की बात नहीं है, बल्कि सुधार का मौका है. इसलिए बच्चे कमजोर विषयों की पहचान करें, रोजाना अभ्यास करें, टीचर्स से मदद लें और समय का सही प्रबंधन करें. छोटे-छोटे सुधार आगे चलकर बड़े परिणाम देते हैं.
रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, यह याद रखना जरूरी है कि यह आपकी पूरी क्षमता को नहीं दर्शाता. हर छात्र अलग होता है. हर किसी की सीखने की गति अलग होती है और असफलता भी सफलता की सीढ़ी होती है.
भविष्य की दिशा तय करने का समय
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यही वह उम्र होती है जब वे अपनी रुचियों को पहचानना शुरू करते हैं.किस विषय में रुचि है, और उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है. इन बातों को समझना आगे की पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी है.
Read Related News: रिकॉर्ड की दहलीज पर King Kohli, इतिहास से बस 9 छक्के दूर, बन सकते हैं दुनिया के इकलौते बल्लेबाज






