
Delhi Palam Fire Incident: दिल्ली के पालम अग्निकांड के बाद शोक सभा में BJP और AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। जिसमें अरविंद केजरीवाल के आने से पहले हुए विवाद में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें पूर्व विधायक विनय मिश्रा घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।
पालम अग्निकांड के बाद शोक सभा में बवाल, BJP-AAP में भिड़ंत
दिल्ली के पालम इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद जहां एक ओर पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के बीच टकराव की तस्वीर सामने आई है। जिसमें पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। बता दें कि इस घटना ने न सिर्फ माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है, बल्कि शोक सभा जैसी संवेदनशील जगह पर राजनीति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
9 लोगों की मौत से दहला था पालम
जानकारी के अनुसार पालम में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है। वहीं,घटना के बाद से लगातार अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज गुरुवार शाम को पीड़ित परिवार से मिलने वाले थे।
केजरीवाल के पहुंचने से पहले बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के आने से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेता, जिनमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे, मौके पर पहुंच चुके थे। इसी दौरान BJP विधायक कुलदीप सोलंकी भी वहां पहुंचे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन जल्द ही यह बातचीत विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि सौरभ भारद्वाज ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन के फेल होने की बात सामने आ रही थी। उन्होंने इस लापरवाही के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यहीं से विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
— AAP (@AamAadmiParty) March 19, 2026
मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति… pic.twitter.com/QzlndH5Rgu
बहस से मारपीट तक पहुंचा मामला
दरअसल,कुछ ही देर में यह बहस गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई है। वह,मौके पर मौजूद कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हो गए और स्थिति बेकाबू हो गई। इस दौरान किसी ने कुर्सी उठाकर फेंक दी, जो सीधे आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनय मिश्रा को जा लगी। इस हमले में वह घायल हो गए। उनके अलावा एक अन्य नेता को भी चोट लगने की खबर है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शोक सभा का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
जानकारी के अनुसार स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग किया और स्थिति को काबू किया। घायल नेताओं को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। साथ ही इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि आगे कोई विवाद न हो।
केजरीवाल ने परिवार से की मुलाकात
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल गोवा से लौटने के बाद सीधे एयरपोर्ट से पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जिसमें उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं,बातचीत के दौरान उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती और उपकरण सही से काम करते, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
सरकार पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लापरवाही का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिसमें उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शोक सभा जैसे संवेदनशील मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा हंगामा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सौरभ भारद्वाज का आरोप
बताया जा रहा है कि घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जिसमें उन्होंने कहा है कि यह शोक सभा थी, लेकिन भाजपा के लोगों ने वहां आकर माहौल खराब किया। उनके अनुसार, कुर्सी फेंकने की घटना में उनके पूर्व विधायक विनय मिश्रा घायल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस परिवार ने अपने 9 सदस्यों को खो दिया, उनके बीच इस तरह का व्यवहार बेहद अमानवीय है।
राजनीतिक माहौल हुआ गरम
दरअसल,इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जिसमें दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। जहां AAP भाजपा पर लापरवाही और बदसलूकी का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा की ओर से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
जांच की मांग तेज
पालम अग्निकांड और उसके बाद हुई इस झड़प ने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं,अब विपक्ष और स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
ये भी पढ़ें: WhatsApp New Feature 2026: अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर सकेंगे चैट, जानें कैसे काम करेगा Guest Chats






