Skip to main content Scroll Top
Delhi Encounter: बवाना में दिल्ली पुलिस और बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़, 3 वॉन्टेड शूटर गिरफ्तार
Current image: Delhi Bawana Encounter

Delhi Encounter: देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह की शुरुआत गोलियों की आवाज से हुई. पुलिस और वॉन्टेड अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. स्थानीय लोग अचानक हुई फायरिंग से घबरा गए और कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि बवाना थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को इनपुट मिला था कि बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ वॉन्टेड शूटर इलाके में आने वाले हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया और पूरी टीम अलर्ट मोड में तैनात हो गई.

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्धों के आने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी. सुबह के समय जैसे ही संदिग्ध अपराधी इलाके में दाखिल हुए, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान हालात अचानक बिगड़ गए.

अपराधियों ने पहले चलाई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को सरेंडर करने के लिए कहा, अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया. बाकी दो अपराधियों को घेराबंदी कर थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया गया. इस तरह कुल 3 वॉन्टेड शूटर गिरफ्तार कर लिए गए.

CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी से मिले अहम सुराग

बवाना इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ से पहले आरोपियों की मूवमेंट कैमरों में कैद हुई है. इन फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किन रास्तों से आए थे, किससे संपर्क में थे और मुठभेड़ से पहले कहां रुके थे.
इसके अलावा, पुलिस तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों के संपर्कों और नेटवर्क को मैप कर रही है, जिससे पूरे गैंग की गतिविधियों का खुलासा हो सके.

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, पुलिस की पूछताछ जारी

गोली लगने से घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी हाल ही में एक कारोबारी की हत्या के मामले में वॉन्टेड थे और पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी.

बिश्नोई गैंग से जुड़ा है कनेक्शन?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन बिश्नोई गैंग नेटवर्क से बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम देते थे. हाल ही के कारोबारी हत्या में इनकी भूमिका की जांच चल रही है. वहीं, गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पूरे गैंग नेटवर्क, फंडिंग और हथियार सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, लोगों से सतर्क रहने की अपील

मुठभेड़ के बाद बवाना इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि गैंग से जुड़े अन्य लोग इलाके में छिपे न हों.

पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि:

  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें
  • अफवाहों पर ध्यान न दें
  • जांच में सहयोग करें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

दिल्ली में बढ़ते गैंग नेटवर्क पर पुलिस की सख्ती

पिछले कुछ समय से दिल्ली और एनसीआर में गैंगस्टर नेटवर्क की गतिविधियां बढ़ी हैं. सूत्रों के मुताबिक, कई बड़े गैंग छोटे अपराधियों को जोड़कर एक संगठित नेटवर्क बना रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने हाल के महीनों में कई एनकाउंटर किए है. वहीं ,दर्जनों गैंग मेंबर्स को गिरफ्तार किया और अवैध हथियारों की खेप पकड़ी.वही, बवाना एनकाउंटर को भी पुलिस की इसी क्राइम कंट्रोल स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है.

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया: डर भी और राहत भी

मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल जरूर देखा गया, लेकिन साथ ही पुलिस की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस भी ली. वही,एक स्थानीय निवासी ने कहा “सुबह अचानक गोलियों की आवाज आई तो हम डर गए. लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है. इससे इलाके में कुछ हद तक राहत महसूस हो रही है.”
दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से व्यापार पर असर पड़ता है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भरोसा भी बढ़ता है.

दिल्ली पुलिस की आगे की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की लोकेशन ट्रेस कर रही है. साथ ही, हथियारों की सप्लाई लाइन का भी पता लगा रही है. वहीं, हाल में हुए हत्याकांड और फायरिंग की घटनाओं से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250