
CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आ गई बड़ी अपडेट। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी।
CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी छात्रों को अलर्ट जारी कर दिया है कि, अगर वे CUET UG 2026 परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी यूजी 2026 का आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 रखी गई है। जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह मौका आखिरी है।
जानकारी के लिए बता दें कि, CUET UG परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की हो और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं है।
कौन कर सकता है CUET UG के लिए आवेदन
CUET UG के लिए आवेदन करने के लिए कुछ खास योग्यता तय की गई है।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- आयु की कोई सीमा नहीं है।
- देशभर के संस्थानों में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कहाँ और कैसे करें आवेदन
CUET UG 2026 का आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 30 जनवरी, 2026 तक यह चालू रहेगी। वहीं, फीस जमा करने के लिए 31 जनवरी तक का समय मिलेगा।
आवेदन शुल्क कितना है
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और कोर्स के आधार पर अलग-अलग है। इस बार शुल्क संरचना इस प्रकार है।
- जनरल कैटेगरी के लिए 3 वर्ष के कोर्स का आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
- आरक्षित वर्ग (OBC/EWS) के लिए 900 रुपये, और SC/ST/PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये शुल्क है।
- अगर कोई छात्र तीन विषयों के बाद अतिरिक्त विषय जोड़ता है तो हर एक अतिरिक्त विषय के लिए शुल्क अलग है।
- जनरल वर्ग के लिए प्रति अतिरिक्त विषय 400 रुपये
- SC/ST/PH के लिए 350 रुपये
- EWS/OBC के लिए 375 रुपये
- विदेश में परीक्षा केंद्र के लिए 4500 रुपये शुल्क देना होगा। प्रति अतिरिक्त विषय के लिए 1800 रुपये देना होगा।
CUET UG आवेदन प्रक्रिया
CUET UG 2026 का आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है और उम्मीदवार स्वयं इसे ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए किसी के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका इस प्रकार है।
- सबसे पहले CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में CUET (UG)-2026 is LIVE लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज खुलने के बाद अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
विशेष बातें जो ध्यान रखें।
- आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही-सही अपलोड करें।
- फोटो और सिग्नेचर का साइज़ और फॉर्मेट वेबसाइट पर दिए निर्देशानुसार होना चाहिए।
- शुल्क जमा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम ही इस्तेमाल करें।
- समय रहते आवेदन करने से छात्रों को फीस और तकनीकी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
CUET UG 2026 में प्रवेश पाने वाले छात्र देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यह परीक्षा उच्च शिक्षा के लिए पहला और महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है। छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तारीख के करीब आवेदन न करें, क्योंकि साइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।






