
CSK vs DC Highlights: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। वहीं, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। जिसमें लंबे समय से जीत की तलाश में रही CSK ने आखिरकार अपने घरेलू मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाया और फैंस को खुशी का मौका दिया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने मजबूत शुरुआत की और 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन पारियां खेलीं। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में चेन्नई ने बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर जेमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई और टीम ने टूर्नामेंट में वापसी की मजबूत उम्मीद जगा दी।
चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Chennai Super Kings (CSK) ने शानदार शुरुआत की। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। वहीं, CSK की ओर से सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने खेली, जिन्होंने 56 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
चेन्नई के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में आक्रामक अंदाज अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स की जवाबी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी Delhi Capitals (DC) की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। जिसमें टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे दबाव बढ़ता गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए, जिन्होंने 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। वहीं पाथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि, टीम के बड़े बल्लेबाज जैसे केएल राहुल और डेविड मिलर बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिसका असर पूरे रन चेज पर पड़ा।
Off the mark! 💛#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/sBrO9qgu5e
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 11, 2026
जेमी ओवरटन बने मैच के हीरो
CSK की जीत में सबसे बड़ी भूमिका जेमी ओवरटन ने निभाई। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों को झकझोर दिया। ओवरटन ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी शानदार लाइन और लेंथ ने दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। इसके अलावा नूर अहमद और खलील अहमद ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में रखा।
चेपॉक पिच और मौसम रिपोर्ट
चेपॉक स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक 92 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। औसत टी20 स्कोर यहां लगभग 164 रन है, लेकिन इस मैच में दोनों टीमों ने उससे काफी ज्यादा रन बनाए।
अब ऐसे में मौसम की बात करें तो 11 अप्रैल को चेन्नई में मौसम पूरी तरह साफ रहा। जिसमें बारिश की संभावना केवल 3 % थी और तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- CSK Playing XI: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
- DC Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से CSK ने 19 मैच जीते हैं जबकि DC ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। साथ ही, हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स आगे है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अच्छी फॉर्म में नजर आ रही थी, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया।
ये भी पढ़ें: SSC GD Exam Date 2026 का शेड्यूल आज हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, जानें तिथि और डिटेल






