
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही बस और पिक-अप वाहन के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुखद घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है।
घटना की पूरी जानकारी
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अजय पांडे ने बताया कि यह दुर्घटना नागपुर रोड, सिमरिया के पास हुई है। यह जगह जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि घायलों में से 3-4 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल और आस-पास के मेडिकल सेंटरों में पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये मुआवज़े की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी घायलों का इलाज पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा।अपने संदेश में उन्होंने कहा,”मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि घायलों को उचित इलाज और सुविधा प्रदान की जाए।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जबलपुर और नागपुर से डॉक्टरों की टीमें भेजी जा रही हैं ताकि घायल मरीजों का उचित और त्वरित इलाज हो सके।
दुर्घटना की वजह और प्रारंभिक जांच
स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की वजहों का अभी तक आधिकारिक विवरण नहीं दिया है। हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि दुर्घटना आमने-सामने की टक्कर थी और इसमें दोनों वाहनों की गति का बड़ा योगदान हो सकता है।पुलिस और जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बस और पिक-अप के चालकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सड़क पर सुरक्षा मानकों और सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
घायलों का इलाज और मेडिकल सुविधाएं
जानकारी के लिए बता दें घायलों को तुरंत छिंदवाड़ा जिला अस्पताल और आसपास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। कलेक्टर और प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि घायलों को विशेष उपचार और आपातकालीन मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों में से जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर के अस्पतालों में भेजा गया है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम लगातार घायल मरीजों की देखभाल और इलाज कर रही है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोग और यात्री इस हादसे से सकते में हैं। जिसमें कई लोगों ने कहा कि सड़क पर ट्रैफिक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करने लगे। सड़कों पर सुरक्षा उपायों को लेकर प्रशासन ने चेतावनी दी है और कहा है कि आगे से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा और चेतावनी
दरअसल यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी का संकेत देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बस और पिक-अप की टक्कर अक्सर गति और चालक की लापरवाही के कारण होती है। सड़क पर नियंत्रित गति, सड़क संकेतों का पालन और वाहन निरीक्षण समय-समय पर होना चाहिए। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना की जांच पूरी होने के बाद सड़क सुरक्षा नियमों में और सख्ती लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश और राहत कार्य
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।
- सभी घायलों को उचित और मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाए।
- मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
- गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए विशेष मेडिकल टीम भेजी जाए।
- दुर्घटना के कारणों का विस्तृत जांच की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उपाय किए जाएं।






