Skip to main content Scroll Top
Budget 2026: डेट हुई कन्फर्म, लोकसभा अध्यक्ष बोले-रविवार को पेश होगा आम बजट
Current image: डेट हुई कन्फर्म

Budget 2026: नए साल पर बजट 2026 को लेकर डेट कन्फर्म कर दी गई है। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी

Budget 2026: देश का आम बजट इस बार रविवार को जारी किया जाएगा। जिसपर लोकसभा की अदृश्य ओम बिरला ने इसकी ऑफिशियल डेट कन्फर्म कर दी है। बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार होगा, जब बजट को रविवार के दिन पेश किया जाएगा। दरअसल, इससे पहले भी 1999 के फरबरी के आखरी रविवार को बजट पेश हुआ था। वहीं, निर्मला सीतारमण का यह नौवां बजट होगा।

बजट का शेड्यूल

बता दें कि, संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। यह सत्र दो चरणों में होगा।

  • पहला चरण होगा: 28 जनवरी से 13 फरवरी तक
  • दूसरा चरण होगा: 9 मार्च से 2 अप्रैल तक

28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

अन्य महत्वपूर्ण तारीखें जारी कर दी गई हैं।

  • 29 जनवरी के दिन: बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण संसद नहीं चलेगी।
  • 30 जनवरी के दिन: दोनों सदनों की बैठक होगी। इस खास दिन आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश होने की उम्मीद है।
  • 31 जनवरी के दिन: कोई बैठक नहीं होगी।
  • 1 फरवरी के दिन: सुबह 11 बजे बजट पेश होगा।

बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

यह बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। जिसमें लोगों को टैक्स में राहत मिलेगी। साथ ही, नई योजनाओं और विकास पर फोकस की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, अब सारी अटकलें खत्म हो गई हैं और बजट की तैयारी तेज हो गई है।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250