Skip to main content Scroll Top
बिहार में सत्ता का नया फॉर्मूला,कौन होगा CM और कौन डिप्टी CM?
Current image: Bihar New CM

Bihar New CM: बिहार की राजनीति एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।बता दें कि लंबे समय तक राज्य की सत्ता का केंद्र रहे Nitish Kumar अब दिल्ली की राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। दरअसल, उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिसमें लगभग दो दशक से ज्यादा समय तक राज्य की राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन अब उनके हटने के बाद सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदलता दिख रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस बदलाव के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। जिसमें माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद Bharatiya Janata Party के पास जाएगा, जबकि उपमुख्यमंत्री का पद Janata Dal (United) को दिया जा सकता है।

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बदले समीकरण

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को Nitish Kumar के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। अब इससे साफ संकेत मिला है कि वे अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है जब राज्य में मुख्यमंत्री का पद सीधे तौर पर BJP के पास जा सकता है।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि अब तक जेडीयू के नेतृत्व में ही सरकार चलती रही है।

अब क्या होगा सत्ता का नया फॉर्मूला

बिहार में पिछले करीब 20 सालों से JDU और BJP मिलकर सरकार चला रहे हैं। वहीं, इस दौरान सत्ता का एक तय फार्मूला रहा है।

  • मुख्यमंत्री का पद जेडीयू के पास
  • उपमुख्यमंत्री का पद बीजेपी के पास

दरअसल, 2005 से 2013 तक बीजेपी की ओर से सिर्फ एक डिप्टी सीएम बनाया जाता था। इसके बाद 2017 में जब दोनों दल फिर साथ आए तो बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम बनाए। वहीं, अब मुख्यमंत्री पद बीजेपी के पास जाने की संभावना है तो समीकरण बदल सकता है।

संभावित नया फॉर्मूला इस तरह हो सकता है

  • मुख्यमंत्री – बीजेपी
  • उपमुख्यमंत्री – जेडीयू
  • दूसरा उपमुख्यमंत्री – गठबंधन संतुलन के आधार पर है।

बीजेपी से मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम

सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary को मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वे वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और राज्य की राजनीति में उनका अच्छा अनुभव है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार की ‘लव-कुश’ सामाजिक समीकरण में उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का करीबी भी माना जाता है।

नित्यानंद राय

Nityanand Rai भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वे केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं और लंबे समय तक बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनका संगठनात्मक अनुभव मजबूत माना जाता है और वे यादव समुदाय से आते हैं, जो बिहार की राजनीति में एक बड़ा वोट बैंक है।

दिलीप जायसवाल

Dilip Jaiswal का नाम भी मुख्यमंत्री पद की चर्चा में शामिल है। वे बिहार सरकार में मंत्री हैं और सीमांचल क्षेत्र से आते हैं। दिलीप जायसवाल को संगठन और प्रशासन दोनों का अनुभव है, इसलिए पार्टी नेतृत्व उन्हें भी विकल्प के रूप में देख सकता है।

संजीव चौरसिया

Sanjeev Chaurasia भी मुख्यमंत्री पद की संभावित सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। वे पांच बार के विधायक हैं और ओबीसी समुदाय से आते हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनका नाम भी चर्चा में है।

अन्य संभावित चेहरे

बता दें कि इसके अलावा मौजूदा उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha और भाजपा नेता Nitish Mishra के नाम भी कभी-कभी सामने आते रहते हैं। कुछ राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीजेपी नेतृत्व किसी नए या चौंकाने वाले चेहरे को भी मुख्यमंत्री बना सकता है, जैसा पार्टी कई राज्यों में कर चुकी है।

जेडीयू से कौन बनेगा डिप्टी सीएम

जानकारी के अनुसार, अगर मुख्यमंत्री बीजेपी का होता है तो जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है। ऐसे में पार्टी के अंदर भी कई नाम चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को लेकर हो रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। उन्हें विधान परिषद भेजकर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।अगर ऐसा होता है तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

जेडीयू के अन्य संभावित चेहरे

जेडीयू के अंदर से कुछ अन्य नेताओं के नाम भी उपमुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं।

विजय चौधरी

Vijay Kumar Chaudhary जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

अतिपिछड़ा वर्ग से नेता

जेडीयू सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए किसी अतिपिछड़ा वर्ग के नेता को भी डिप्टी सीएम बना सकती है। इससे पार्टी का सामाजिक आधार मजबूत करने की कोशिश होगी।

जातीय समीकरण भी होगा अहम

बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर बीजेपी मुख्यमंत्री बनाती है तो वह ऐसा चेहरा चुनना चाहेगी जो ओबीसी या किसी बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करता हो। वहीं जेडीयू भी अपने उपमुख्यमंत्री के जरिए सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेगी। जिसमें संभावना है कि सरकार के गठन में इन समीकरणों को ध्यान में रखकर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बीजेपी नेतृत्व का अंतिम फैसला बाकी

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। वहीं, पार्टी के बड़े नेता जैसे Narendra Modi और Amit Shah बिहार के नए सत्ता समीकरण पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीजेपी अक्सर अपने फैसलों से लोगों को चौंकाती रही है। इसलिए यह भी संभव है कि मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नया नाम सामने आ जाए।

आने वाले दिनों में साफ होगी तस्वीर

बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है। जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यह तय है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बीजेपी किसे मुख्यमंत्री बनाती है और जेडीयू किसे उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देती है। वहीं, अब आने वाले कुछ दिनों में इन सवालों के जवाब मिल सकते हैं और बिहार की नई सरकार का चेहरा भी सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘शादी नहीं पर विवाह के समान है लिव-इन’,दिल्ली हाई कोर्ट ने कपल को दी पुलिस सुरक्षा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250