
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा देने वाले करीब 15 लाख छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. Bihar School Examination Board आज यानी 29 मार्च 2026, रविवार को मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है. दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शिक्षा मंत्री Sunil Kumar रिजल्ट का औपचारिक ऐलान करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी B. Rajendra भी मौजूद रहेंगे.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट जैसे biharboardonline.bihar.gov.in पर छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026
रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर Result सेक्शन में क्लिक करें
- “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
डिजिलॉकर से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker पर भी देख सकते हैं:
- DigiLocker पर लॉगिन करें
- BSEB सेक्शन में जाएं
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें
- यह डिजिटल मार्कशीट आगे के एडमिशन में भी काम आएगी.
हालाँकि रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी जिसमे राज्य के टॉपर्स के नाम, उनके मार्क्स और टॉप करने वाले जिलों की जानकारी भी जारी की जाएगी और हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा.
बिहार बोर्ड देश के उन बोर्ड्स में शामिल है जो सबसे पहले रिजल्ट जारी करते हैं. बिहार बोर्ड तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन करते हैं और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से BSEB को “फास्टेस्ट बोर्ड” भी कहा जाता है.
वेबसाइट क्रैश से कैसे बचें?
रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में:
- थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें
- इंटरनेट कनेक्शन सही रखें
- वैकल्पिक वेबसाइट्स या ऐप्स का इस्तेमाल करें
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प होते हैं. जैसे 11वीं में स्ट्रीम चुनना (Science, Commerce, Arts), प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल डेवलपमेंट कोर्स. हालाँकि छात्रों को आगे का फैसला बहुत सोच समझ कर करना चाहिए. क्यूंकि सही निर्णय लेना उनके भविस्य के लिए बेहद जरुरी है.
मार्कशीट में किन बातों को ध्यान से देखें?
रिजल्ट देखने के बाद केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि पूरी मार्कशीट को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है. विषयवार अंक (Subject-wise marks), कुल प्रतिशत (Percentage),पास और फेल की स्थिति, ग्रेड या डिवीजन. अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए.
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो वह स्क्रूटिनी (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकता है. इसके अलावा जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं. वे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर दोबारा मौका पा सकते हैं. इससे छात्रों को अपना साल बचाने का अवसर मिलता है.
रिजल्ट के दिन छात्रों में उत्साह और घबराहट
रिजल्ट का दिन हर छात्र के जीवन में बेहद खास होता है. एक तरफ जहां छात्र अपने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में उत्साहित होते हैं, वहीं दूसरी ओर थोड़ी घबराहट भी बनी रहती है. कई छात्र सुबह से ही वेबसाइट खोलकर रिजल्ट का इंतजार करते रहते हैं. परिवार के सदस्य भी उतने ही उत्सुक होते हैं और पूरे घर में एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है.
करियर प्लानिंग की शुरुआत यहीं से
मैट्रिक के बाद ही छात्रों को अपने करियर के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए. अपने लक्ष्य तय करें, सही गाइडेंस लें और समय का सही उपयोग करें.यह समय जितना सही तरीके से इस्तेमाल होगा, भविष्य उतना ही मजबूत बनेगा.
आज के समय में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गई है. बल्कि,ऑनलाइन कोर्स, यूट्यूब क्लासेस और डिजिटल नोट्स. इन सबकी मदद से छात्र अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकते हैं.
माता-पिता की भूमिका बेहद अहम
रिजल्ट के समय अभिभावकों का व्यवहार बहुत मायने रखता है. माता- पिता बच्चों को प्रोत्साहित करें. उनकी तुलना दूसरों से न करें और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं. क्यूंकि सकारात्मक माहौल बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है. हर छात्र का प्रदर्शन अलग होता है. अगर किसी कारण से नंबर कम आ गए हैं, तो यह अंत नहीं है. आप अपनी मेहनत जारी रखें.अपनी गलतियों से सीखें और अगली बार बेहतर करने का प्रयास करें.
बिहार बोर्ड की बदलती छवि
पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में काफी सुधार किया है. सही समय पर रिजल्ट जारी करना, अपनी पारदर्शिता बढ़ाना और नकल पर सख्ती करना. इन कदमों से बोर्ड की छवि काफी बेहतर हुई है.
मैट्रिक का रिजल्ट छात्रों के जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत होता है. यह केवल परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का पहला कदम है.
Read Related News: अमेरिका में बढ़ा विरोध, ट्रंप के खिलाफ 3200 से ज्यादा विरोध प्रदर्शन, लाखों लोग हुए शामिल






