Skip to main content Scroll Top
Benjamin Netanyahu: मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू, बोले- ‘बीबी अभी जिंदा है’
Current image: Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं। बता दें कि इन अफवाहों के बीच खुद नेतन्याहू ने एक नया वीडियो शेयर कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, वीडियो में वह आराम से कॉफी पीते हुए नजर आए और मजाकिया अंदाज में कहा कि “बीबी अभी जिंदा है। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉफी शॉप में नजर आए नेतन्याहू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू एक कॉफी शॉप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह कॉफी पीते हुए कैमरे से बातचीत करते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि “बीबी मर गया है। लेकिन नेतन्याहू ने हंसते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि बीबी मर गया है। क्या आप भी यही पूछ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथ दिखाते हुए कहा कि लोग उनकी उंगलियां भी गिन सकते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे पर तंज था जिसमें कुछ यूजर्स ने उनके हाथ में छह उंगलियां होने की बात कही थी।

छह उंगलियों वाली अफवाह से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के बता दें कि यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। दरअसल, उस वीडियो में वह ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वहीं, वीडियो पोस्ट होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। करीब 35 सेकंड के आसपास छोटी उंगली के पास दिखने वाले अतिरिक्त मांस के हिस्से को कुछ लोगों ने छठी उंगली मान लिया। जिसमें कुछ यूजर्स ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने वीडियो की गड़बड़ी बताया और दावा किया कि वीडियो असली नहीं है। इसी से अफवाहों का सिलसिला शुरू हुआ और कई पोस्ट में यह तक कहा जाने लगा कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है। हालांकि कई एक्सपर्ट्स कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हिस्सा केवल त्वचा का सामान्य भाग था, जिसे गलत तरीके से छठी उंगली समझ लिया गया।

नए वीडियो से खुद किया जवाब

दरअसल, इन अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ और ठीक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉफी बहुत पसंद है और अपने देश के लोगों से भी उतना ही लगाव है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि युद्ध के इस मुश्किल समय में इजरायल के नागरिकों का साहस और धैर्य उन्हें और उनकी सरकार को ताकत देता है।

इजरायली नागरिकों की तारीफ

बता दें कि वीडियो में नेतन्याहू ने इजरायल के नागरिकों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि देश के लोगों का जज्बा ही उन्हें, सरकार को और सुरक्षा एजेंसियों को मजबूती देता है। यही भावना इजरायल की सेना और खुफिया एजेंसी Mossad को भी प्रेरित करती है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इस समय पूरा देश चुनौतीपूर्ण हालात से गुजर रहा है, लेकिन नागरिकों का धैर्य और एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।

ईरान के खिलाफ जारी है कार्रवाई

वीडियो में नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। जिसमें इजरायली सेना ईरान के ठिकानों पर हमले कर रही है और लेबनान में भी सैन्य गतिविधियां जारी हैं। हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह इस समय सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते। साथ ही, उनका कहना था कि युद्ध के दौरान कई अहम सैन्य ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनकी जानकारी समय आने पर ही साझा की जाएगी।

नागरिकों को दी खास सलाह

दरअसल, नेतन्याहू ने अपने वीडियो संदेश में नागरिकों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोग बाहर निकलते समय ताजी हवा जरूर लें, लेकिन सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।साथ ही, वे हमेशा किसी सुरक्षित शेल्टर के पास रहें और होम फ्रंट कमांड के आदेश का पालन करें। वहीं,इस समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है।

वीडियो के अंत में किया मजाक

वीडियो के अंत में नेतन्याहू ने कॉफी शॉप के कर्मचारी से हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कॉफी के लिए धन्यवाद, यह शानदार है। बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है। जिसके बाद यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया और कई यूजर्स ने इसे अफवाहों का मजेदार जवाब बताया।

ईरान की एजेंसी का बड़ा दावा

ईरान की एजेंसी के अनुसार यदि नेतन्याहू अभी भी जीवित हैं तो उनका पीछा जारी रहेगा। ईरान की सेना से जुड़ी संस्था Islamic Revolutionary Guard Corps ने यह चेतावनी दी थी कि वह नेतन्याहू को निशाना बना सकती है। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया था।

अमेरिका के ठिकानों पर हमले का दावा

आईआरजीसी ने रविवार को दावा किया कि उसने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। जिसके बाद इन ठिकानों में इराक के एरबिल में स्थित Al-Harir Air Base, कुवैत का Ali Al Salem Air Base और Camp Arifjan शामिल बताए गए हैं। जिसके बाद आईआरजीसी ने कहा कि इन ठिकानों पर शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया।

‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ का हिस्सा

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि यह हमला ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 52वीं लहर का हिस्सा था। उनके अनुसार यह कार्रवाई हालिया संघर्ष के दौरान ईरान के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की मौत का बदला लेने के लिए की गई है ।हालांकि इन हमलों को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

इजरायल ने बताया फर्जी खबर

जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि नेतन्याहू की मौत की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।

ये भी पढ़ें:FASTag Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास,अब चुकाने पड़ेंगे इतने पैसे; जानिए पूरी डिटेल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250