
Badshah Isha Rikhi Married News: रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी और एक्ट्रेस ईशा रिखी की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है या यह किसी शूट का हिस्सा है।
जानकारी के लिए बता दें वायरल तस्वीरों ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें बादशाह और ईशा रिखी पारंपरिक शादी के लिबास में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के गले में वरमाला है और वे मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही, बैकग्राउंड में मंत्रोच्चार की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे यह पूरा माहौल एक असली शादी जैसा लगता है। वहीं, अब एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में परिवार के साथ पोज देते हुए दिखते हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है।
सास ने शेयर की तस्वीरें, बढ़ा सस्पेंस
जानकारी के लिए बता दें कि इन वायरल तस्वीरों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें ईशा रिखी की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि भगवान तुम दोनों को आशीर्वाद दे। अब इस पोस्ट के सामने आते ही यह खबर और तेजी से फैल गई। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। ऐसे में यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
क्या यह सच में शादी है या कोई शूट?
दरअसल तस्वीरों और वीडियो को देखकर पहली नजर में यह किसी शादी समारोह जैसा लगता है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल तौर से पुष्टि नहीं हुई है। जिसमें कई लोग इसे किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म शूट का हिस्सा भी बता रहे हैं। बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्सर कलाकार प्रमोशन के लिए ऐसे सीन्स शूट करते हैं, जो असली शादी जैसे लगते हैं। ऐसे में यह भी संभव है कि यह किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो।
न्यूली वेड कपल जैसी तस्वीरें भी वायरल
बता दें कि सिर्फ शादी की ही नहीं, बल्कि बादशाह और ईशा की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों को “न्यूली वेड कपल” की तरह देखा जा सकता है। एक फोटो में ईशा मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और बादशाह के साथ बेहद करीब दिख रही हैं।अब इन तस्वीरों से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर यह शादी है, तो इसे हुए कुछ दिन हो चुके हैं और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं।
रिलेशनशिप की खबरें पहले भी आई थीं
बादशाह और ईशा रिखी के रिलेशनशिप की खबरें पिछले भी काफी समय से सामने आती रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।जिसमें कई बार दोनों को साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखा। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस को लग रहा है कि शायद दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है।
बादशाह की पर्सनल लाइफ
जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। जिसमें वह पहले भी शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। वहीं, दोनों ने 2012 में शादी की थी, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में दरार आ गई। जिसके बाद 2017 में दोनों अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से बादशाह की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है। बादशाह अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
फैंस कर रहे आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
बता दें कि इन वायरल तस्वीरों के बावजूद बादशाह या ईशा रिखी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अब ऐसे में फैंस अभी भी कंफ्यूज हैं और दोनों की तरफ से पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं। क्या यह सच में शादी है या सिर्फ एक शूट है।
ये भी पढ़ें: Trump Modi Phone Call: ईरान जंग के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन,होर्मुज स्ट्रेट और मिडिल ईस्ट हालात पर की चर्चा






