Skip to main content Scroll Top
Ayushman Bharat Yojana: अब इलाज नहीं बनेगा बोझ! सरकार की इस योजना से हर साल ₹5 लाख तक फ्री सुविधा
Current image: Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana: भारत में इलाज का खर्च अक्सर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी चिंता बन जाता है। कई बार गंभीर बीमारी का इलाज पूरा करना या समय पर उपचार कराना आर्थिक तंगी की वजह बन जाता है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का नाम बन गई है। इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज मिलता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के अस्पताल शामिल हैं, और पूरे देश में कहीं भी इसका लाभ लिया जा सकता है। लोग बड़े अस्पतालों में हार्ट सर्जरी, कैंसर ट्रीटमेंट, किडनी डायलिसिस, ऑर्थोपेडिक सर्जरी और ICU जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता, क्योंकि यह योजना पूरी तरह सरकार द्वारा फंडेड है। आयुष्मान कार्ड बनवाकर लोग अपनी और अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। योजना का मकसद केवल इलाज देना नहीं, बल्कि बीमारी के समय आर्थिक संकट से बचाना और समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना भी है। अगर सही जानकारी और समय पर इसका इस्तेमाल किया जाए, तो बीमारी कभी भी परिवार की वित्तीय स्थिति को प्रभावित नहीं कर पाएगी।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है।अगर इस योजना की खास बातें करें।

  • प्रति परिवार ₹5 लाख तक का फ्री इलाज है।
  • पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस प्रक्रिया।
  • सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं।
  • पूरे देश में कहीं भी इलाज की सुविधा (पोर्टेबिलिटी)।

किन लोगों को मिलता है फायदा?

जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ खास तौर से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को दिया जाता है। इसके लिए पात्रता SECC (Socio-Economic Caste Census) डेटा के आधार पर तय की जाती है। इस पात्र लोगों में शामिल हैं।

  • ग्रामीण गरीब परिवार
  • मजदूर और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी
  • शहरी गरीब जैसे रिक्शा चालक, घरेलू कामगार
  • बेघर या आर्थिक रूप से कमजोर लोग

कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी होता है। इसकी प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है।
आसान स्टेप्स शामिल हैं।

  • अपनी पात्रता ऑनलाइन या CSC केंद्र पर चेक करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
  • किसी empanelled अस्पताल का चयन करें।
  • अस्पताल में कार्ड दिखाकर कैशलेस इलाज कराएं।

किन बीमारियों का होता है इलाज?

आयुष्मान भारत योजना के तहत 1500 से अधिक मेडिकल पैकेज शामिल हैं। इसमें बड़ी और गंभीर बीमारियों का इलाज भी कवर होता है। जिसमें मुख्य उपचार है।

  • हार्ट सर्जरी
  • कैंसर का इलाज
  • किडनी डायलिसिस
  • ऑर्थोपेडिक सर्जरी
  • ICU और गंभीर इलाज

पहले और अब: कितना बदलाव आया?

दरअसल पहले लोग इलाज के खर्च के डर से डॉक्टर के पास जाने से बचते थे या इलाज अधूरा छोड़ देते थे। लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना के कारण स्थिति काफी बदल गई है। अब क्या फायदा हुआ।

  • समय पर इलाज संभव हुआ।
  • बड़े अस्पतालों तक पहुंच आसान हुई।
  • परिवार की बचत सुरक्षित रहती है।
  • आर्थिक संकट का खतरा कम हुआ।

अस्पताल मना करे तो क्या करें?

अब ऐसे में कई बार देखा गया है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद कुछ अस्पताल मरीजों का इलाज करने से मना कर देते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत कैसे करें?

  • PMJAY Grievance Portal पर जाएं।
  • “Register Your Grievance” विकल्प चुनें।
  • जरूरी जानकारी भरकर शिकायत दर्ज करें।
  • अन्य विकल्प शामिल हैं
  • टोल-फ्री नंबर 14555 पर कॉल करें।
  • UMANG ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें।

शिकायत करते समय ध्यान रखें

अब ऐसे में अपनी शिकायत को मजबूत बनाने के लिए ये चीजें जरूर रखें।

  • आयुष्मान कार्ड की कॉपी
  • अस्पताल की पर्ची या दस्तावेज
  • फोटो या वीडियो (अगर संभव हो)
  • डॉक्टर या स्टाफ से हुई बातचीत की जानकारी

योजना का असली मकसद

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य सिर्फ इलाज देना नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा देना है। यह पहल FitIndiaHitIndia जैसे अभियानों को भी मजबूत बनाती है, जिससे लोग स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें।

ये भी पढ़ें: Apple 50th Anniversary Iphone Discounts: यूजर्स को बड़ा फायदा, iPhone 17 Pro Max पर भारी कटौती, iPad और Watch भी सस्ते

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250