Skip to main content Scroll Top
Ayodhya Ram Mandir: रामलला का सूर्य तिलक आज,आस्था और विज्ञान का अद्भुत संगम, जानें पूरी जानकारी
Current image: Ayodhya Ram Navami

Ayodhya Ram Mandir:अयोध्या में इस बार राम नवमी 2026 सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज होने वाला एक अद्भुत क्षण बनने जा रहा है. 27 मार्च को दोपहर ठीक 12 बजे, जब पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजेगा, उसी समय एक दिव्य दृश्य देखने को मिलेगा, Ram Lalla के मस्तक पर सूर्य की किरणें तिलक के रूप में विराजमान होंगी.

यह दृश्य जितना आध्यात्मिक है, उतना ही वैज्ञानिक भी. कुछ लोग इसे चमत्कार कहेंगे, तो वैज्ञानिक इसे सटीक गणना और तकनीक का परिणाम बताएंगे. लेकिन सच्चाई यह है कि यह आयोजन आस्था और विज्ञान का अद्भुत संगम है.

क्या है ‘सूर्य तिलक’?

‘सूर्य तिलक’ एक ऐसा विशेष आयोजन है, जिसमें सूर्य की किरणें एक निश्चित समय पर मंदिर के गर्भगृह में स्थित भगवान की प्रतिमा के मस्तक पर सीधे पड़ती हैं. राम नवमी के दिन यह घटना इसलिए खास होती है क्योंकि मान्यता है कि इसी समय भगवान राम का जन्म हुआ था. ऐसे में सूर्य देव स्वयं आकर रामलला का अभिषेक करते हैं. यह भाव भक्तों के लिए अत्यंत भावुक और पवित्र होता है.

कैसे होता है सूर्य तिलक?

इस बार अयोध्या में सूर्य तिलक को और भी खास बनाने के लिए एक अत्याधुनिक ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम तैयार किया गया है. मंदिर की संरचना, ऊंचाई और दिशा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाले दर्पण (mirrors) और लेंस (lenses) लगाए गए. सूर्य की किरणों को मंदिर की तीसरी मंजिल से रिफ्लेक्ट करके गर्भगृह तक पहुंचाया जाता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह गणना और इंजीनियरिंग पर आधारित है.

दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें बिल्कुल सही कोण पर पड़ती हैं, जिससे लगभग 4 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक दिखाई देता है.

क्यों खास है यह आयोजन?

यह आयोजन कई मायनों में खास है जैसे,आस्था और विज्ञान का अनोखा मेल, भारत की प्राचीन वास्तुकला और आधुनिक तकनीक का संगम और विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान. यह दिखाता है कि कैसे आज का भारत अपनी परंपराओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर आगे बढ़ रहा है.

समय और अवधि, कब होगा सूर्य तिलक?

  • तारीख: 27 मार्च 2026
  • समय: दोपहर 12 बजे
  • अवधि: लगभग 4 मिनट

यह समय बेहद सटीक होता है, इसलिए भक्त इस पल को देखने के लिए पहले से तैयार रहते हैं.

कहां देख सकते हैं सूर्य तिलक?

जो लोग Ayodhya नहीं पहुंच सकते, उनके लिए भी इस खास आयोजन को देखने की व्यवस्था की गई है. टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक प्लेटफॉर्म. यहाँ से लोग राम लला की सूर्य तिलक का लाइव प्रशारण देख सकते है. इससे देश-विदेश के करोड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकेंगे.

अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है और हर जगह भक्ति का माहौल है. भजन-कीर्तन, झांकियां और विशेष पूजा-अर्चना.हर भक्त इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहता है.

राम मंदिर की डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि प्राकृतिक रोशनी का सही उपयोग हो सके. यह भारत की पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है. सूर्य तिलक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां विज्ञान और आस्था एक साथ काम करते हैं.

पहले भी हुए हैं ऐसे प्रयास

भारत के कई प्राचीन मंदिरों में सूर्य की किरणों के विशेष उपयोग के उदाहरण मिलते हैं. जैसे कोणार्क सूर्य मंदिर और कुछ दक्षिण भारतीय मंदिरों में भी सूर्य की किरणें विशेष दिनों पर सीधे देव प्रतिमा पर पड़ती हैं. अयोध्या का यह आयोजन उसी परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाता है.

आध्यात्मिक महत्व,भक्तों के लिए क्या मायने?

भक्तों के लिए यह केवल एक दृश्य नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव है. इसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मन को शांति और संतोष मिलता है.

यह आयोजन न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है.कई विदेशी मीडिया संस्थान भी इस घटना को कवर कर रहे हैं.

इस आयोजन की खास बात यह भी है कि युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर रामलला के सूर्य तिलक से जुड़े वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं. इससे यह साबित होता है कि नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने में रुचि रखती है.

भविष्य में बन सकता है नया आकर्षण

विशेषज्ञों का मानना है कि रामलला का सूर्य तिलक आने वाले वर्षों में अयोध्या का एक प्रमुख आकर्षण बन सकता है. हर साल राम नवमी पर लाखों लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए यहां पहुंच सकते हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

रामलला का सूर्य तिलक हमें यह सिखाता है कि आस्था और विज्ञान एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं. जब दोनों का सही संतुलन होता है, तो ऐसे अद्भुत और प्रेरणादायक दृश्य सामने आते हैं.

Read Related News: आज मनाई जा रही रामनवमी, सीमित समय में करें पूजा, जानें सही मुहूर्त, मंत्र और भोग

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250