Skip to main content Scroll Top
Arijit Singh News: प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा,बोले “I Am Calling It Off”
Current image: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिगिंग से लिया संन्यास

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और प्रभावशाली गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 की रात सोशल मीडिया के माध्यम से एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया ,उन्होंने फिल्‍मों के लिए Playback Singing से संन्यास लेने का ऐलान किया. यह घोषणा न सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए बल्कि पूरे बॉलीवुड और संगीत क्षेत्र के लिए एक बेहद बड़ा पल है, क्योंकि अरिजीत सिंह ने पिछले दशक में कई सुपरहिट गाने दिए हैं जिन्होंने हर उम्र के श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाई है.

अरिजीत का नाम जब भी बॉलीवुड गानों की बात होती है, स्वाभाविक रूप से सामने आता है “तुम ही हो”, “चन्ना मेरेया”, “केसरिया”, “गहरा हुआ” जैसे गीतों के जरिए वह हर रोमांटिक, भावनात्मक और गहन संगीत की भावना को जीवित कर चुके है.

सोशल मीडिया के माध्यम से किया संन्यास की घोषणा

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अब आगे से कोई नया Playback Singing असाइनमेंट नहीं लेंगे.अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा:
“हैलो! आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों से मेरे गीतों को इतना प्यार देने के लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करता हूँ। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं समाप्त कर रहा हूँ। यह एक शानदार यात्रा रही।”

अरिजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास कुछ पेंडिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे, जिससे कुछ रिलीज़ इस साल भी हो सकती हैं.

क्यों लिया फैसला? कारणों का खुलासा

इस बड़े फैसले के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें मुख्य हैं:

  • क्रिएटिव बोरियत: अरिजीत ने अपने एक ट्वीट/पोस्ट में संकेत दिया कि वह अक्सर वही काम दोहराने से ऊब जाते हैं और नए रचनात्मक प्रयोगों की तलाश में रहते हैं.
  • खुद की शर्तों पर संगीत: वह शास्त्रीय और स्वतंत्र संगीत की ओर वापस जाना चाहते हैं, जो पारंपरिक पार्श्व गायन(playback singing ) से अलग है.
  • वास्तविक उद्देश्य: उन्होंने कहा है कि यह निर्णय किसी एक कारण से नहीं बल्कि कई सोच-विचार के परिणाम स्वरूप लिया गया है.

उद्योग और साथी कलाकारों की प्रतिक्रियाएँ

अरिजीत के इस निर्णय पर संगीत और फिल्म जगत की प्रतिक्रियाएँ निराशा, समर्थन और आशा के संयुक्त स्वर में हैं:

श्रेया घोषाल जैसे प्रतिष्ठित गायकों ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए “नए रचनात्मक चरण की शुरुआत” है और इसे अंत नहीं माना जाना चाहिए. वहीं ,अन्य संगीतकारों और फैंस ने उनकी आवाज़ और योगदान को “एक युग के अंत” जैसी गंभीर अभिव्यक्ति देते हुए भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ दी हैं.

सोशल मीडिया पर मेम्स, भावनात्मक श्रद्धांजलि और यूट्यूब रिमिक्स जैसे रिएक्शंस का सूट वायरल हो गया है, जिससे पता चलता है कि उनके फैंस इस निर्णय से कितना व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं.

फैंस की भावनाएँ और प्रतिक्रिया

अरिजीत सिंह की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर #ArijitSingh ट्रेंड करने लगा हैं.ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर फैंस ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ व्यक्त कीं हैं. कईयों ने उनके गीतों को “जीवन के हिस्से” के रूप में बताया और संन्यास को “एक युग का अंत” कहा, जबकि कुछ उनके नए रचनात्मक चरण की उम्मीद कर रहे हैं.

क्या अरिजीत रखेंगे राजनीति में कदम?

हाल ही में कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह संगीत से हटने के बाद राजनीति में कदम रखने की सोच रहे हैं और एक राजनीतिक दल शुरू करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह अटकलें बनी हुई हैं कि नया दल शायद 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शामिल नहीं होगा.

यह खबर सिर्फ एक अफ़वाह नहीं रही क्यूंकि इसे लेकर चर्चा काफ़ी तेज़ हो चुकी है और इसके पीछे यह तर्क भी बताया जाता है कि अरिजीत का मूल रूप से पश्चिम बंगाल (मुर्शिदाबाद) से संबंध रखना उनके राजनीतिक रूझान की संभावित वजह हो सकती है.

फिल्म निर्देशन और अन्य रचनात्मक योजनाएँ

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग बसु को पहले यह कहा था कि वे ‘Barfi’ जैसी फिल्म में असिस्टेंट बनना चाहते थे,जो यह संकेत देता है कि वह संगीत के बाहर फिल्मनिर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी रुचि रखते हैं.

कुछ करीबी सूत्रों का दावा है कि वह एक फिल्म पर डायरेक्शन के लिए काम कर रहे हैं, और इसी कारण से उन्होंने संन्यास लिया है ताकि वह इस नए प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान दे सकें.

नया संगीत, शास्त्रीय यात्रा

अरिजीत ने स्पष्ट किया है कि वह संगीत से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं. बल्कि वह पारंपरिक बॉलीवुड संगीत की बजाय शास्त्रीय संगीत एवं नए रचनात्मक प्रयोगों में खुद को ढालने की इच्छा रखते हैं.

इसलिए यह कहना जल्दबाजी नहीं होगी कि वह संगीत के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर हैं ,जहाँ वे अपनी शर्तों पर काम करेंगे, स्वतंत्र रूप से थिएटर, शो, एल्बम और शास्त्रीय संगीत प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे सकते हैं.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250