Skip to main content Scroll Top
Apple AI Pin: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट Apple AI Pin! Siri से होगा कंट्रोल, यहां जानें इसके स्मार्ट फीचर्स
Current image: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट Apple AI Pin!

Apple AI Pin: Apple 2027 में नया AI Pin लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं यहां इसके स्मार्ट फीचर्स।

Apple AI Pin: Apple कंपनी ने एक बार फिर से टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्ट फीचर्स के साथ नए AI– पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है। जिसे Apple AI Pin के नाम से 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह डिवाइस पूरी तरह डिस्प्ले–लैस होगा। साथ ही, यूजर्स इससे आवाज के जरिए, मतलब Siri के माध्यम से इंटरैक्ट करेंगे।

AirTag जैसा डिजाइन, लेकिन ज्यादा स्मार्ट

बता दें कि, Apple AI Pin का डिजाइन काफी हद तक AirTag से मिलता-जुलता होगा, हालांकि यह थोड़ा मोटा और बड़ा हो सकता है। वहीं, इसे कपड़ों पर क्लिप करके पहना जा सकेगा। कंपनी इसे एल्यूमिनियम और ग्लास बॉडी के साथ पेश कर सकती है, जिससे यह प्रीमियम लुक के साथ फील देगा। दरअसल, Apple का फोकस इसे एक ऐसा वियरेबल बनाने पर है, जो स्मार्टफोन का पूरक बन सके, न कि उसका सीधा रिप्लेसमेंट।

बिना स्क्रीन, पूरी तरह वॉयस-बेस्ड

Apple AI Pin की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। वहीं, यूज़र डिवाइस से बात करेंगे और Siri उन्हें ऑडियो के ज़रिए जवाब देगी। इसका मतलब है कि जैसे कॉल करना, सवाल पूछना, रिमाइंडर सेट करना या आसपास की जानकारी लेना—सब कुछ आवाज़ के जरिए ही होगा।

कैमरा और माइक्रोफोन होंगे सबसे ज्यादा खास

जानकारी के लिए बता दें कि, इस AI Pin में

  • दो कैमरे दिए जा सकते हैं। एक नॉर्मल और एक वाइड-एंगल।
  • तीन माइक्रोफोन, ताकि आवाज़ साफ़ तरीके से कैप्चर हो सके
  • एक इन-बिल्ट स्पीकर, जिससे Siri की आवाज़ और अन्य ऑडियो रिस्पॉन्स सुनाई देंगे

कैमरा की मदद से यह डिवाइस आसपास की चीज़ों को पहचान सकता है, टेक्स्ट पढ़ सकता है या विज़ुअल इनपुट के आधार पर AI रिस्पॉन्स दे सकता है।

फिजिकल बटन और वायरलेस चार्जिंग

बता दें कि, AI Pin के साइड में एक फिजिकल बटन दिए जाने की भी संभावना है, जिससे कुछ खास कमांड तुरंत दिए जा सकें।
चार्जिंग के लिए इसमें Apple Watch जैसी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिससे इसे चार्ज करना आसान होगा।

बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की तैयारी

बताया जा रहा है कि, Apple इस डिवाइस के लिए करीब 2 करोड़ यूनिट्स के प्रोडक्शन का लक्ष्य रख सकता है। इससे साफ है कि कंपनी इसे सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर अपनाए जाने वाले प्रोडक्ट के तौर पर देख रही है।

पहले भी फ्लॉप हो चुका है AI Pin कॉन्सेप्ट

हालांकि, AI Pin का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। यह साल 2023 में Humane नाम की एक स्टार्टअप ने AI Pin लॉन्च किया था, लेकिन वह डिवाइस बाजार में बुरी तरह फ्लॉप हो गया। खराब परफॉर्मेंस, लिमिटेड फीचर्स और प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के चलते 2025 में कंपनी को बंद करना पड़ा। यही वजह है कि Apple के इस प्रोजेक्ट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

OpenAI से मिल सकती है कड़ी टक्कर

इस सेगमेंट में Apple को OpenAI से भी चुनौती मिल सकती है। खबरें हैं कि OpenAI अपने पहले AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें पूर्व Apple डिजाइनर Jony Ive की भूमिका बताई जा रही है।
हालांकि, उस प्रोजेक्ट को भी तकनीकी और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Siri की AI ताकत पर टिकी सफलता

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि, Apple AI Pin की सफलता काफी हद तक Siri की AI क्षमताओं पर निर्भर करेगी।
हाल ही में सामने आई (Apple-Google Gemini) साझेदारी से उम्मीद की जा रही है कि Siri पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज़ और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर बन सकती है।

लॉन्च पर अभी सस्पेंस है

फिलहाल, Apple AI Pin शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है। वहीं, यह भी मुमकिन है कि भविष्य में Apple इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह कैंसिल कर दे या इसके डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव करे।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250