
Apple 50th Anniversary Iphone Discounts: Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों के लिए बेहद खास और बड़े ऑफर्स पेश किए हैं। बता दें कि इस खास सेल में iPhone, iPad और Apple Watch जैसे प्रीमियम डिवाइस पर भारी छूट मिल रही है। iPhone 17 Pro Max, iPhone 17, iPhone Air, iPad और Apple Watch सभी इस सेल का हिस्सा हैं और इनकी कीमतें पहले से काफी कम हो गई हैं। जिसमें खास बात यह है कि केवल सीधे डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को दी जा रही हैं। इस सेल का फायदा ग्राहकों को कई तरह से मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त बोनस लिया जा सकता है, बैंक कार्ड पर कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है और नो-कॉस्ट EMI से महंगे डिवाइस भी आसान किस्तों में खरीदे जा सकते हैं। इस अवसर का फायदा उठाकर ग्राहक अपने पसंदीदा iPhone, iPad या Apple Watch को पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Apple की 50वीं सालगिरह सेल Apple के ऑथराइज्ड रिटेलर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह उन सभी लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो लंबे समय से कोई Apple डिवाइस खरीदने की सोच रहे थे। इस सेल में ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइस पर भारी बचत करने का अवसर मिलता है और साथ ही उन्हें बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा मिलता है।
iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट
Apple के फ्लैगशिप फोन iPhone 17 Pro Max (256GB) की MRP 1,49,900 रुपए है, लेकिन इस सेल में इसकी कीमत घटकर 1,02,900 रुपए रह गई है। इस कीमत में शामिल हैं।
- 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट
- 4,000 रुपए तक का बैंक कैशबैक
- 6,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस
- पुराने फोन पर 36,000 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू
iPhone 17 और iPhone 17 Pro भी सस्ते
iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत इस सेल में घटकर 89,900 रुपए हो गई है। वहीं iPhone 17 (256GB) की कीमत 82,900 रुपए से घटकर 37,900 रुपए रह गई है। 512GB वेरिएंट की कीमत भी घटकर 1,02,900 रुपए से 57,900 रुपए तक आ गई है। इन सभी कीमतों में इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इससे यह साबित होता है कि Apple की 50वीं सालगिरह सेल में सभी फ्लैगशिप iPhone मॉडल ग्राहकों के लिए किफायती हो गए हैं।
iPhone Air भी सेल में शामिल
Apple ने iPhone Air को भी इस सेल में शामिल किया है।
- 256GB वेरिएंट की कीमत: 56,900 रुपए
- 512GB वेरिएंट की कीमत: 76,900 रुपए
iPad पर भी भारी डिस्काउंट
Apple के टैबलेट सेक्शन में भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।
- iPad (11th Generation 2025) 128GB Wi-Fi – कीमत 34,900 रुपए से घटकर 31,900 रुपए
- iPad Wi-Fi + Cellular – कीमत 49,900 रुपए से घटकर 46,900 रुपए
- iPad Pro (M5) – 11-इंच मॉडल की कीमत 94,900 रुपए, 13-इंच मॉडल की कीमत 1,24,900 रुपए
Apple Watch पर भी मिल रहा शानदार ऑफर
Apple Watch खरीदने वालों के लिए भी यह सेल शानदार है।
- Apple Watch Ultra 3 – कीमत 89,900 रुपए से घटकर 84,400 रुपए
- इसमें शामिल हैं: 2,500 रुपए इंस्टेंट डिस्काउंट + 3,000 रुपए बैंक कैशबैक
- Apple Watch Series 11 – कीमत 43,400 रुपए
- Apple Watch SE 3 – कीमत 22,900 रुपए
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा
Apple की 50वीं सालगिरह सेल में ग्राहक सिर्फ सीधे डिस्काउंट पर ही नहीं, बल्कि बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। इससे कैसे फायदा मिलेगा।
- बैंक कैशबैक – चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 से 4,000 रुपए तक का कैशबैक
- एक्सचेंज बोनस – पुराने फोन को देने पर अतिरिक्त 6,000 रुपए तक का बोनस
- इंस्टेंट डिस्काउंट – तुरंत कीमत में कटौती
नो-कॉस्ट EMI की सुविधा
कई डिवाइसों पर Apple ने नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी है। ग्राहक 24 महीने तक EMI का विकल्प चुन सकते हैं।
- iPhone Air 24 महीने की EMI – सिर्फ 3,413 रुपए प्रति माह।
- iPad और Apple Watch पर भी EMI विकल्प उपलब्ध है।
50वीं सालगिरह सेल क्यों है खास
Apple की यह 50वीं सालगिरह सेल इसलिए खास है क्योंकि यह पहली बार Apple ने इतने बड़े पैमाने पर फ्लैगशिप डिवाइस पर भारी छूट दी है। जिसमें ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और EMI जैसी सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं।
iPhone, iPad और Apple Watch सभी प्रोडक्ट्स इस सेल में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Assam Assembly Polls: मतदान से पहले शुरू हुई 48 घंटे की साइलेंस पीरियड, प्रचार पर पूरी तरह लगी रोक






