Skip to main content Scroll Top
अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली SUV पलटी, ऑटो से हुई टक्कर, मुंबई के जुहू में हुआ एक्सीडेंट
Current image: अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली SUV पलटी

Akshay Kumar accident: मुंबई के जुहू गांधीग्राम रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन और ऑटो से हुई बड़ी टक्कर।

Akshay Kumar accident: मुंबई के जुहू इलाके में रात को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले की सिक्योरिटी वैन (इनोवा) का एक ऑटो रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें यह घटना जुहू गांधीग्राम रोड पर हुई है, जब अक्षय कुमार शूटिंग से घर लौट रहे थे।

दरअसल, अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक दूसरी कार में बैठे थे, जो काफिले में आगे चल रही थी। वहीं, उनकी मर्सिडीज के आगे सिक्योरिटी वैन चल रही थी।तभी, अचानक से एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, जिससे ऑटो बैलेंस खो बैठा और अक्षय के काफिले की इनोवा से जा भिड़ा। बता दें कि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिक्योरिटी वैन पलट गई और ऑटो को भी भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही, ऑटो की छत पूरी तरह तबाह हो गई।

बताया जा रहा है कि, हादसे में ऑटो चालक और एक यात्री को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, अच्छी बात यह है कि अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना या उनके स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। साथ ही, अक्षय ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें सुरक्षित निकालने में स्टाफ के साथ हाथ बंटाया।

हादसे के दौरान अफरा-तफरी

सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं, एक वीडियो में लोग पलटी कार में फंसे सिक्योरिटी स्टाफ को पानी पिला रहे हैं। आपदा प्रबंधन की टीम रस्सी की मदद से उलटी कार को सीधा करने की कोशिश करती नजर आई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस मर्सिडीज कार के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पता चला है कि, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, जिससे यह चेन रिएक्शन हुआ। फिलहाल हादसे की वजह और जिम्मेदारी का पता लगाया जा रहा है। कोई FIR दर्ज होने की खबर अभी नहीं है।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250