Skip to main content Scroll Top
Mumbai Airport पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, टला बड़ा हादसा, जानें इसकी वजह

Mumbai Airport News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, अचान से एयर इंडिया और इंडिगो (Air India and Indigo) के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए थे। खबरों के मुताबिक, अभी तक इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर (Crew Member) के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों विमानों को तत्काल ग्राउंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया (Air India) का एक विमान टेक-ऑफ से पहले पुशबैक और टैक्सी की प्रक्रिया में था, जबकि इंडिगो का विमान लैंडिंग (Indigo flight landing) के बाद टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था। दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे एक-दूसरे से टकरा गए।

जानें कैसे हुआ हादसा?

खबरों के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (Air India flight AI2732), जो मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली थी, एयरबस A320 विमान (Registration VT-TYF) के साथ उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। यह विमान स्टैंड C1 से टैक्सी करते हुए M4 की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान इंडिगो का एयरबस A320 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-IFV), जो हैदराबाद से मुंबई पहुंचा था और फ्लाइट नंबर 6E 791 था, लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि दोनों ही विमानों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं न होने के चलते, इसी वजह से दोनों के दाहिने पंखों के सिरे आपस में टकरा गए। हालांकि टक्कर ज्यादा जोरदार नहीं थी, लेकिन दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, खासकर एयर इंडिया के विमान (Air India Aircraft) के पंख सही सलामत रहे।

यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

इस घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइंस की टीम (Airlines Team) ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए दोनों विमानों को वहीं रोक दिया गया। एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों ही विमानों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया।

वही, एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी के अनुसार, विमान के पंख को नुकसान पहुंचा है, इसलिए उड़ान को रद्द कर दिया गया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

इंडिगो का बयान

इंडिगो एयरलाइंस ने भी इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि 3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आने वाली उनकी फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान से संपर्क हो गया। इंडिगो ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद विमान से उतर चुके हैं। विमान का मेंटेनेंस और तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है और तय प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दे दी गई है।

DGCA ने शुरू की जांच

इस घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। DGCA ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टैक्सीवे पर यह चूक कैसे हुई, क्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई निर्देशात्मक गलती हुई थी या फिर ग्राउंड मूवमेंट के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।

जांच के दौरान पायलटों, ग्राउंड स्टाफ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) से जुड़े अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। साथ ही, एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड्स की भी जांच की जाएगी।

इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। कुछ फ्लाइट्स को थोड़ी देर के लिए होल्ड किया गया और कुछ के टेक-ऑफ और लैंडिंग (Take-off and landing) में देरी हुई। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया।

सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

इस घटना के होने के बाद एक बार फिरसे एयरपोर्ट पर ग्राउंड सेफ्टी (Ground Safety at Airport) और टैक्सीवे मैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की खबर मिली है, लेकिन दो बड़े विमानों के पंखों (Airplane Wings) का टकराना गंभीर चूक मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों एयरलाइंस यात्रियों (Airlines Passengers) को हर संभव सहायता देने में जुटी हैं और DGCA की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस घटना की जिम्मेदारी किस स्तर पर तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में 71 घंटों के अंदर यह तीसरा भूकंप, 5.9 तीव्रता के कांपी धरती

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250