Skip to main content Scroll Top
AI Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट आज Delhi में शुरू,300 से ज्यादा कंपनियों की एंट्री,ट्रैफिक अलर्ट जारी
Current image: India AI Impact Summit 2026

AI Summit 2026: Delhi के भारत मंडपम में आज से दुनिया के सबसे बड़े एआई आयोजनों में गिने जाने वाले ‘India AI Impact Summit 2026’ का आगाज़ हो गया है. यह मेगा टेक इवेंट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें दुनिया की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी भविष्य की तकनीक और AI सॉल्यूशंस पेश करेंगी. खेती से लेकर सेहत, शिक्षा से लेकर स्मार्ट सिटी, फाइनेंस से लेकर साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपकी रोज़मर्रा की जिंदगी को कैसे आसान बनाएगा, इसकी झलक इस समिट में देखने को मिलेगी.देश-विदेश से टेक लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्चर्स और पॉलिसी मेकर्स यहां जुटे हैं.

300+ कंपनियों की एंट्री: खेती, सेहत और स्मार्ट सिटी पर फोकस

इस साल समिट का फोकस ‘AI for Impact’ यानी समाज पर असर डालने वाली तकनीक पर है. एक्सपो एरिया में 300 से ज्यादा कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और डेमो के जरिए बताएंगी कि AI किस तरह किसानों को स्मार्ट खेती और मौसम पूर्वानुमान में मदद कर सकता है, डॉक्टरों को तेज़ और सटीक डायग्नोसिस टूल दे सकता है, छात्रों को पर्सनलाइज़्ड लर्निंग का अनुभव दे सकता है, शहरों को ट्रैफिक मैनेजमेंट और कचरा प्रबंधन में स्मार्ट बना सकता है और बिज़नेस को ऑटोमेशन और डेटा-ड्रिवन फैसलों से तेज़ी दे सकता है. स्टार्टअप पवेलियन में भारतीय युवाओं के इनोवेशन खास आकर्षण हैं. कई कंपनियां लोकल लैंग्वेज AI, हेल्थ-AI, एग्री-AI और ग्रीन टेक के सॉल्यूशंस दिखा रही हैं.

ट्रैफिक अलर्ट की गई जारी:भारत मंडपम के आसपास विशेष व्यवस्थाएं

समिट के चलते Delhi ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम और आसपास के वीआईपी रूट्स पर भारी आवाजाही की संभावना है. ऐसे में कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा.सुबह और शाम के समय भीड़ बढ़ सकती है. वहीं, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट्स सुझाए गए हैं और आम नागरिकों से अपील है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें या समय से पहले निकलें.

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आयोजन के दौरान शहर की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा और रियल-टाइम अपडेट दिए जाएंगे.

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए किए गए खास इंतजाम

इस समिट का समय CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (17 फरवरी से) के साथ टकरा रहा है. इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं:

  • वीआईपी रूट पर स्थित करीब 10 प्रमुख स्कूलों के पास विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट
  • नोडल अधिकारियों की तैनाती, जो परीक्षा समय पर ट्रैफिक समन्वय करेंगे
  • परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी,छात्रों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पहुंचने की सलाह
  • सड़क पर तैनात स्टाफ को निर्देश कि वर्दी में मौजूद छात्रों को प्राथमिकता देकर रास्ता दिलाया जाए
  • पुलिस का कहना है कि छात्रों की परीक्षा किसी भी सूरत में प्रभावित न हो इसके लिए ग्राउंड लेवल पर निगरानी रहेगी.

AI Impact Expo, रिसर्च सिम्पोजियम और पॉलिसी राउंडटेबल

समिट में तीन बड़े ट्रैक चर्चा में हैं:

  • AI Impact Expo: यहां कंपनियां लाइव डेमो के जरिए दिखा रही हैं कि AI कैसे अस्पतालों में रिपोर्टिंग तेज़ कर रहा है, खेतों में रोग पहचान रहा है, और सरकारी सेवाओं को डिजिटल बना रहा है.
  • रिसर्च सिम्पोजियम: AI रिसर्चर्स डीपफेक, बायस, साइबर सिक्योरिटी और एथिकल AI जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. लक्ष्य है की AI को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना.
  • पॉलिसी राउंडटेबल: नीति-निर्माता AI रेगुलेशन, डेटा प्राइवेसी और जिम्मेदार उपयोग पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, ताकि टेक्नोलॉजी का फायदा समाज के हर वर्ग तक पहुंचे.

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए है सुनहरा मौका

समिट सिर्फ बड़ी कंपनियों का मंच नहीं है. बल्कि छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए भी है, जैसे वर्कशॉप्स और मास्टरक्लास, मेंटॉरशिप सेशन, डेमो डे और पिचिंग और इंटर्नशिप और पार्टनरशिप के मौके.वहीं, कई स्टार्टअप फाउंडर्स का कहना है कि ऐसे मंच पर उन्हें ग्लोबल नेटवर्किंग का मौका मिलता है, जिससे निवेश और साझेदारी की राह खुलती है.

दिल्ली की लोकल इकॉनमी को मिलेगा बूस्ट

हालाँकि, इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट से होटल, कैब, रेस्टोरेंट और लोकल बिज़नेस को सीधा फायदा मिल रहा है. शहर में बुकिंग बढ़ी हैं और कई पर्यटन स्थलों पर विदेशी मेहमानों की आवाजाही दिख रही है. वहीं, नगर निगम और प्रशासन ने सफाई, लाइटिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया है ताकि मेहमानों को बेहतर अनुभव मिले.

ट्रैफिक से बचने के लिए आम नागरिकों के लिए जारी किया गया दिशा निर्देश

  • ऑफिस जाने वाले लोग ऑफ-पीक आवर्स में निकलें
  • भारत मंडपम के आसपास के रास्तों से बचकर वैकल्पिक रूट अपनाएं
  • एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर चलें
  • ट्रैफिक अपडेट के लिए पुलिस के आधिकारिक चैनल फॉलो करें
  • बोर्ड परीक्षार्थी पहले से निकलें और स्कूल के निर्देशों का पालन करें

AI से आम आदमी की जिंदगी कैसे बदलेगी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में AI सरकारी सेवाओं में तेज़ निपटान करेगा.अस्पतालों में कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा, स्कूलों में पर्सनलाइज़्ड लर्निंग मिलेगी , शहरों में स्मार्ट ट्रैफिक और सुरक्षा और छोटे कारोबारियों के लिए डिजिटल टूल्स यानी टेक्नोलॉजी सिर्फ लैब तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचेगी.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250