अमेरिका ने भारत सहित 54 देशों के उत्पादों पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है.

अमेरिका का नया टैरिफ प्रस्ताव

भारत सरकार ने इस प्रस्ताव पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है.

भारत ने कहा कि व्यापार विवादों का हल एकतरफा फैसलों से नहीं, बल्कि द्विपक्षीय बातचीत से होना चाहिए.

अमेरिका ने धारा 301 के तहत 'बंधुआ मजदूरी' से जुड़े कानूनों को आधार बनाकर यह प्रस्ताव रखा है.

भारत ने कहा कि जबरन श्रम खत्म करना संविधान और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का हिस्सा है.

भारत ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे भारतीय निर्यात में जबरन श्रम साबित हो.

FICCI का कहना है कि अतिरिक्त टैरिफ से भारतीय निर्यातकों के साथ अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी महंगाई का असर पड़ेगा.

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है.