क्या उत्तराखंड में अगले 2 घंटे भारी पड़ेंगे? हरिद्वार-कोटद्वार समेत कई इलाकों के लिए IMD का रेड अलर्ट

IMD ने हरिद्वार, देहरादून और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

IMD ने रेड अलर्ट (Take Action) जारी करते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है

हरिद्वार और कोटद्वार क्षेत्र में अचानक बाढ़, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है

बिजली चमकने, तेज हवाओं और अत्यधिक तीव्र बारिश के दौर की भी संभावना जताई गई है

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं

पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका के चलते यात्रियों को यात्रा टालने की सलाह दी गई है

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है