जल्द हो सकता है फेरबदल

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। कई मंत्रियों के विभाग बदलने या हटने की अटकलें हैं।

सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम संभावित बदलाव की सूची में बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा है कि हरदीप सिंह पुरी की जगह पंजाब या सिख समुदाय से किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है।

निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के मंत्रालयों में भी बदलाव की चर्चा है।

अटकलें हैं कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

श्रीकांत शिंदे और भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं में रहे राघव चड्ढा का नाम भी संभावित चेहरों में बताया जा रहा है।

नए चेहरों की एंट्री संभव

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नई टीम बनाई है, जिसमें 60% नए चेहरों को शामिल कर मिशन-2027 पर फोकस किया गया है।

यूपी में संगठन बदला

कैबिनेट फेरबदल को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल सभी नाम केवल अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

अभी नहीं हुई पुष्टि