TMC में जारी सियासी संकट के बीच नया विवाद सामने आया है।

बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष ने बड़ा फैसला लिया है।

उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से मिले सभी गिफ्ट लौटाने का ऐलान किया।

शादी में पत्नी को मिला सोने का हार भी वापस किया जाएगा।

दुर्गा पूजा के दौरान मिला कुर्ता-पायजामा भी लौटाने की बात कही गई।

वैद्यनाथ ने कहा कि यह फैसला उनकी अंतरात्मा और हालिया घटनाओं से जुड़ा है।

काकोली घोष ने बेटे के फैसले का समर्थन करते हुए उस पर गर्व जताया।

वैद्यनाथ ने ममता बनर्जी समेत कई टीएमसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजने की भी चेतावनी दी।