राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन को दिखाया जीत का रास्ता
राहुल गांधी ने 15 मिनट के भाषण में सहयोगी दलों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "एकजुट रहेंगे तो खड़े रहेंगे, अलग होंगे तो गिर जाएंगे।"
राहुल ने गठबंधन के नेताओं से कहा- भाजपा का मुकाबला करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर साथ काम करना जरूरी है।
बैठक में राहुल गांधी ने कुछ सहयोगी दलों के रवैये पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि कई अहम मुद्दों पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
विपक्ष अगर एकजुट रहे तो भाजपा को हराना संभव है। उन्होंने अंदरूनी कलह से बचने की सलाह दी।
INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त याचिका देने का फैसला किया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की एकजुटता का जिक्र करते हुए कहा कि इसी भावना को आगे भी बनाए रखना होगा।
असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु चुनावों के बाद INDIA गठबंधन की यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।
INDIA गठबंधन ने तय किया है कि अब हर दो महीने में बैठक होगी। अगली बैठक अगस्त 2026 में हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।