
U-18 Hockey Asia Cup 2026: भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। बता दें भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। काकामीगाहारा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से अंत तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।
जानकारी के लिए बता दें की इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एशियाई हॉकी में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। जिसमें टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क ने पूरे टूर्नामेंट में सभी का ध्यान आकर्षित किया। फाइनल में मिली इस शानदार जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पहले क्वार्टर में ही भारत ने बनाई बढ़त
फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में की। जिससे मैच के दूसरे ही मिनट में आशीष तानी ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ गया तथा उन्होंने जापानी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।
पहले क्वार्टर में मिली बढ़त ने भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जापान की टीम भारतीय खिलाड़ियों की तेज गति और आक्रामक रणनीति का जवाब देने में संघर्ष करती नजर आई।
आशीष तानी बने जीत के हीरो
भारतीय टीम की जीत में आशीष तानी का सबसे बड़ा योगदान रहा। जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। आशीष ने मैच के दूसरे मिनट में पहला गोल किया, इसके बाद 28वें और 34वें मिनट में भी गोल दागकर जापान की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। उनकी शानदार फिनिशिंग और आक्रामक खेल ने भारतीय टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। पूरे टूर्नामेंट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और फाइनल में उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कप्तान केतन कुशवाहा ने भी दिखाया दम
टीम के कप्तान केतन कुशवाहा ने भी फाइनल में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 30वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को और मजबूत किया। कप्तान के रूप में उन्होंने पूरे मैच में टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया।
केतन की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और अनुशासित खेल दिखाया। खिलाड़ियों के बीच तालमेल और रणनीतिक समझ इस जीत का बड़ा कारण रही।
जापान को मिला सिर्फ एक गोल
मेजबान जापान ने मैच में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय डिफेंस के सामने उनकी रणनीति ज्यादा सफल नहीं हो सकी। जापान केवल एक गोल ही कर पाया। भारतीय गोलकीपर और रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के कई हमलों को नाकाम किया।
भारत की मजबूत रक्षा और तेज आक्रमण ने जापानी टीम को पूरे मैच में दबाव में रखा। यही कारण रहा कि मेजबान टीम घरेलू मैदान पर भी खिताब नहीं बचा सकी।
पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा
अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। लीग चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने हर मैच में अपने कौशल और फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को कड़ी चुनौती दी।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह टीम भविष्य में भारतीय सीनियर हॉकी टीम के लिए कई स्टार खिलाड़ी तैयार कर सकती है। युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है।
खिलाड़ियों पर हुई इनामों की बारिश
दरअसल खिताब जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने का बड़ा ऐलान किया है। हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में खुशी की लहर है। यह पुरस्कार उनके कठिन परिश्रम और शानदार उपलब्धि का सम्मान माना जा रहा है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय युवा हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल, समर्पण और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि फाइनल में मिली यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और यह युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टीम आगे भी देश का नाम रोशन करती रहेगी।
A splendid accomplishment by our young hockey players!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13
भारतीय हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि
अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीतना भारतीय हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह जीत दिखाती है कि देश में हॉकी का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले वर्षों में भारत अंतरराष्ट्रीय हॉकी में और मजबूत बन सकता है।
इस सफलता से देशभर के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और हॉकी के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। भारतीय हॉकी के लिए यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं बल्कि भविष्य की सफलता की मजबूत नींव है।
ये भी पढ़ें: Sourav Ganguly Statement: यूसुफ पठान विवाद पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैंने कोई संदेश नहीं पहुंचाया’






