पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ

शाम 6 बजे तक यहां करीब 88.13% मतदान दर्ज किया गया, जो बेहद ऊंचा माना जा रहा है

सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ और पूरे दिन बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं

ईवीएम में कथित गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बाद पिछला मतदान रद्द कर दिया गया था

इस बार हर बूथ पर 8 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात किए गए

पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगभग 35 कंपनियों के केंद्रीय बल लगाए गए, साथ ही 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी मौजूद रहीं

मतदान से एक दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से हटने का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया

अब सभी की नजरें 24 मई पर टिकी हैं, जब इस री-पोल के नतीजे घोषित किए जाएंगे और जीत-हार तय होगी