सड़क पर नमाज पर सख्त हुए सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा कि ‘अगर वो नहीं मानते, तो और भी तरीके हैं…’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए होती हैं, वहां किसी भी तरह की रुकावट स्वीकार नहीं की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज या किसी भी आयोजन से लोगों को परेशानी होती है, इसलिए अनुशासन जरूरी है।

सड़कें ट्रैफिक रोकने के लिए नहीं

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसी धार्मिक स्थल पर ज्यादा भीड़ हो तो अलग-अलग समय पर नमाज पढ़ी जा सकती है।

अपनाएं ‘शिफ्ट सिस्टम’

सीएम योगी ने कहा कि बिना वजह भीड़ बढ़ाने से व्यवस्था बिगड़ती है, इसलिए सीमित संख्या में आयोजन होने चाहिए।

संख्या पर कंट्रोल करें

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल लोगों को प्यार से समझाया जाएगा, लेकिन नियम नहीं मानने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पहले समझाएंगे… फिर दूसरा तरीका

सीएम योगी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और कानून सबसे ऊपर हैं।

प्रशासन रखेगा सख्त नजर