मैं वकील हूं, BJP से खुलकर लड़ूंगी: ममता बनर्जी 

ममता ने कहा-अब भाजपा के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि टैगोर जयंती मनाने के लिए प्रशासन ने अनुमति तक नहीं दी।

ममता बोलीं- बंगाल में लोकतंत्र को दबाने की कोशिश हो रही है।

कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई और 92 वर्षीय दलित महिला का घर खाली कराने का मुद्दा भी उठाया।

अपनी सुरक्षा हटाने पर ममता ने कहा-'मैंने सत्ता में आकर विपक्ष की सुरक्षा का सम्मान किया था।'

ममता ने दावा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कई विपक्षी नेता उनके साथ हैं।

महुआ मोइत्रा मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास हर सबूत और वीडियो मौजूद है।

ममता का संदेश साफ- “टीएमसी चुप नहीं बैठेगी, लड़ाई अब खुलकर होगी।”