
Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज रविवार को कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में आग काफी तेजी से फैल गई और एक विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी और वही, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बात दें कि यह धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले तेज धमाका हुआ और फिर देखते ही देखते आग की लपटें आसमान तक उठने लगीं। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है।
आग ने 4 यूनिट्स को अपनी चपेट में लिया
इस हादसे की सबसे भयावह बात यह रही कि आग सिर्फ एक यूनिट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस दर्दनाक धमाके के बाद आग तेजी से फैलती गई और पास की चार अन्य पटाखा यूनिट्स (Cracker Units) भी इसकी चपेट में आ गईं। कुछ ही देर में ये सभी यूनिट्स जलकर राख हो गईं।
खबरों के मुताबिक, फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
राहत कार्य में जुटा प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस घटना की सूचना जैसे ही मिली तो दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों (Fire Brigade Vehicles) को लगाया गया। साथ ही मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि राहत कार्य में किसी तरह की कोई बाधा न हो सके।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों (Safety Rules in Factory) का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था।
अधिकारियों को शक है कि पटाखा बनाने के दौरान केमिकल्स को संभालने में लापरवाही बरती गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि, विस्फोट की असली वजह का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसा किन कारणों से हुआ और इसमें किसकी जिम्मेदारी है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे बड़े हादसे
विरुधुनगर जिला पटाखा उद्योग (Virudhunagar District Fireworks Industry) के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं। हर साल कई छोटे-बड़े हादसे होते हैं, जिनमें लोगों की जान चली जाती है। इस संदर्भ में विशेषज्ञों का कहना है कि पटाखा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन कई बार इनका पालन नहीं किया जाता। यही लापरवाही बड़े हादसों की वजह बनती है।
प्रशासन की प्राथमिकता पर जांच
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है, जिसके लिए टीम लगातार अपने काम में जुटी हुई है। इसके साथ ही पूरे मामले की गहन जांच भी की जा रही है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की भी घोषणा की जा सकती है। वहीं, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।
तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी कई जिंदगियों को खत्म कर सकती है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर इस भीषण हादसे (Fatal Accidents) की असली वजह क्या थी। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कल का मौसम 20 अप्रैल: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण और तटीय इलाकों में बारिश का अलर्ट






