
BJD MLA Suspension: ओडिशा की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। जिसमें बीजू जनता दल (बीजेडी) ने राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। साथ ही,पार्टी ने अपने 6 विधायकों को निलंबित कर दिया है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिसके बाद यह कार्रवाई 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव 2026 के बाद सामने आई घटनाओं के आधार पर की गई है, जहां कुछ विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर वोट करने का आरोप लगा है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक के नेतृत्व में पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं,इस फैसले को आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिसमें निलंबन की इस कार्रवाई ने न केवल पार्टी के अंदर हलचल बढ़ा दी है, बल्कि विपक्ष को भी सरकार पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। अब सबकी नजर इस पर है कि आगे पार्टी क्या कदम उठाती है।
किन विधायकों पर गिरी गाज
बीजेडी द्वारा निलंबित किए गए विधायकों में ये नाम शामिल हैं। वहीं, इन सभी विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव 2026 में पार्टी के आदेश का पालन नहीं किया और क्रॉस वोटिंग की है।
- चक्रमणि कन्हार (बालीगुड़ा)
- नबकिशोर मलिक (जयदेव)
- सौविक बिस्वाल (चौदवार-कटक)
- सुभासिनी जेना (बस्ता)
- रामकांत भुईं (तिरतोल)
- देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी)
क्या है पूरा मामला
दरअसल,16 मार्च को ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। बता दें कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 सीटें जीत लीं, जबकि बीजेडी को केवल 1 सीट मिली। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं,चुनाव के बाद से ही क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। बताया गया कि बीजेडी के कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर वोट किया, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं।जिसके बाद शुरुआत में 8 विधायकों पर संदेह जताया गया था, लेकिन जांच के बाद 6 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पार्टी ने कैसे लिया फैसला
जानकारी के अनुसार बीजेडी के इस सख्त कदम के पीछे लंबी प्रक्रिया रही है। जिसमें पार्टी ने पहले सभी संदिग्ध विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद उनके जवाबों की समीक्षा की गई। साथ ही,यह पूरा मामला पार्टी की अनुशासन समिति और राजनीतिक मामलों की समिति के पास गया। गहन जांच के बाद इन विधायकों को दोषी माना गया है और निलंबन की सिफारिश की गई। आखिरकार पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की मंजूरी के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
नवीन पटनायक का बयान
बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी का संविधान सभी सदस्यों से निष्ठा और अनुशासन की अपेक्षा करता है।जिस्म उन्होंने कहा है कि पार्टी की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। कोई भी व्यक्ति पार्टी के सामूहिक निर्णय से ऊपर नहीं है। वहीं, उनके इस बयान से साफ है कि बीजेडी आने वाले समय में अनुशासन के मामले में और भी सख्ती बरत सकती है।
राजनीतिक मायने क्या हैं
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फैसला केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी रणनीति भी है। वहीं, इस फैसले से यह भी संकेत मिलता है कि BJD किसी भी तरह की बगावत या गुटबाजी को बढ़ावा नहीं देना चाहती।
- आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अपनी छवि मजबूत करना चाहती है।
- आंतरिक असंतोष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
- विपक्ष को सख्त संदेश देने की कोशिश है।
विपक्ष की प्रतिक्रिया
दरअसल,इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्षी दलों की नजर बनी हुई है। भाजपा और अन्य दलों का मानना है कि बीजेडी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, बीजेडी इसे अनुशासन बनाए रखने की सामान्य प्रक्रिया बता रही है।
अब क्या होगा आगे
जानकारी के अनुसार इन विधायकों के निलंबन के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।
- क्या ये विधायक पार्टी में वापसी कर पाएंगे।
- क्या इनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई होगी।
- क्या यह मामला आने वाले चुनावों को प्रभावित करेगा।
ये भी पढ़ें: Delhi News: उत्तम नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारेबाजी करने वालों पर पुलिस का एक्शन






