Skip to main content Scroll Top
भारत में दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट की शुरुआत, मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
Current image: Ai Summit 2026 Delhi

Ai Summit 2026 Delhi: भारत में दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इवेंट AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो गई है। जिसमें यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़े टेक कंपनियों के प्रमुख, नीति निर्माता और AI एक्सपर्ट्स एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं। साथ ही, इस समिट को AI के भविष्य और उससे जुड़ी नीतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस बड़े आयोजन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। जिसमें टेक इंडस्ट्री से सैम ऑल्टमैन, सुंदर पिचाई, डेमिस हसाबिस, डारियो अमोडेई और ब्रैड स्मिथ जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

अगर आप घर बैठे इस समिट को देखना चाहते हैं, तो इसकी प्रमुख जानकारी की लाइव स्ट्रीमिंग IndiaAI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर की जा रही है। जिसमें लाइव प्रसारण में नेताओं के कीनोट भाषण, टेक CEO के साथ बातचीत, पैनल डिस्कशन, AI एक्सपो टूर और एआई नीति से जुड़े बड़े ऐलान शामिल हैं। इससे आम लोग भी एआई से जुड़ी नई जानकारियां आसानी से समझ सकेंगे।

पीएम मोदी का संबोधन रहेगा खास

दरअसल, समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष संबोधन देंगे और AI एक्सपो का दौरा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके भाषण में Responsible and Inclusive AI पर जोर रहेगा। जिसमें सरकार का लक्ष्य ऐसा AI सिस्टम विकसित करना है जो नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और देश की आर्थिक प्रगति को तेज करे। इसके साथ ही भारत का एआई रोडमैप भी सामने रखा जा सकता है।

700 से ज्यादा सेशंस में होगी चर्चा

बता दें कि पांच दिनों के इस आयोजन में 700 से ज्यादा सेशंस आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें एआई सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन, एआई गवर्नेंस, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, एआई एथिक्स और भविष्य की नौकरियों पर एआई के प्रभाव जैसे अहम विषय शामिल हैं। जिसमें एक्सपर्ट्स इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे और संभावित समाधान भी सुझाएंगे।

इसके अलावा सात वर्किंग ग्रुप एआई कॉमन्स, भरोसेमंद एआई टूल्स और साझा कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर प्रस्ताव पेश करेंगे। इन प्रस्तावों का उद्देश्य एआई तकनीक को सुरक्षित, पारदर्शी और सभी के लिए उपयोगी बनाना है।

दुनिया के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह समिट

AI Impact Summit 2026 को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह पहला बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन है जिसकी मेजबानी ग्लोबल साउथ में हो रही है। भारत का प्रयास है कि एआई की चर्चा केवल जोखिम और नियमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे विकास और सामाजिक उपयोग से भी जोड़ा जाए। साथ ही, एआई तकनीक का इस्तेमाल स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। सही नीतियों और सुरक्षित उपयोग के साथ यह तकनीक करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसलिए इस समिट से निकलने वाले फैसलों का असर आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

औद्योगिक समझौते और नई घोषणाओं की उम्मीद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समिट के दौरान कई बड़े औद्योगिक समझौते और नई साझेदारियों की घोषणा हो सकती है। जिसमें अलग-अलग देशों और कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ने से एआई रिसर्च, निवेश और नई तकनीकों के विकास को गति मिलेगी। साथ ही, भारत के लिए यह आयोजन तकनीकी नेतृत्व दिखाने का भी बड़ा अवसर है। इससे देश में एआई स्टार्टअप, रिसर्च और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आम लोगों के लिए क्या मायने

एआई अब केवल तकनीकी दुनिया तक सीमित नहीं रहा। यह शिक्षा, नौकरी, खेती, इलाज और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में इस तरह के वैश्विक समिट से यह तय होगा कि एआई का उपयोग सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ कैसे किया जाए। वहीं, सरल शब्दों में कहें तो AI Impact Summit 2026 भविष्य की तकनीक की दिशा तय करने वाला एक बड़ा मंच बन गया है। भारत में हो रहा यह आयोजन न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस समिट से जुड़े फैसले एआई के उपयोग, नियमों और विकास की नई राह तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Free LPG Cylinder: होली पर बड़ा तोहफा, मुफ्त में LPG सिलेंडर, यहां जानें पूरी जानकारी

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250