Skip to main content Scroll Top
‘हम डिफेंस फोर्सेज के साथ मजबूती से खड़े हैं, बोले पीएम मोदी
Current image: Narendra Modi Statement

Narendra Modi Statement: भारत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश की डिफेंस फोर्सेज के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही,भरोसा दिलाया कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए रक्षा क्षेत्र का लगातार आधुनिकीकरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के अनुसार, मौजूदा समय में मजबूत सेना किसी भी देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी कारण सरकार रक्षा बजट बढ़ाने और नई तकनीकों में निवेश पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही, सरकार की प्रतिबद्धता रही है और इसे जमीन पर लागू भी किया गया है। जिसमें रक्षा व्यवस्था ही देश की सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी देती है।

बजट 2026 को बताया विकसित भारत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल का बजट भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने इसे मजबूरी में लिया गया फैसला नहीं, बल्कि तैयारी और आत्मविश्वास से भरा कदम बताया। उनके शब्दों में, यह “हम तैयार हैं” का क्षण है, जो देश की आर्थिक दिशा और भविष्य की सोच को दिखाता है। जिसमें बजट के अनुसार रक्षा खर्च में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। चालू वित्त वर्ष के लिए कुल रक्षा बजट को 6.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि है, जो दर्शाती है कि सरकार सुरक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वहीं, इसके साथ ही रक्षा पूंजीगत व्यय में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसे पिछले वर्ष के 1.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.31 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो करीब 28% ज्यादा है। जिसमें एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बढ़ोतरी से आधुनिक हथियारों की खरीद, नई तकनीकों के विकास और सेना के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बदलती चुनौतियों के बीच आधुनिकीकरण जरूरी

प्रधानमंत्री का कहना है कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भू-राजनीतिक परिस्थितियां लगातार नई चुनौतियां पैदा कर रही हैं। ऐसे समय में रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण बहुत जरूरी हो जाता है। जिसमें सरकार सेनाओं को मजबूत करने के लिए “जो भी जरूरी होगा, ताकि देश हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे।

आर्थिक नीति में निजी क्षेत्र की अहम भूमिका

आर्थिक विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अगले विकास चरण में निजी क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि कंपनियां केवल मुनाफा बचाने तक सीमित न रहें, बल्कि अनुसंधान, आपूर्ति श्रृंखला और गुणवत्ता सुधार में अधिक निवेश करें। साथ ही, मजबूत विनिर्माण सेवा क्षेत्र और एमएसएमई की बदौलत भारत 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते मजबूत स्थिति में कर सका है। इन समझौतों से टेक्सटाइल, लेदर, केमिकल्स, हस्तशिल्प और जेम्स जैसे क्षेत्रों के छोटे उद्योगों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेंगे, जिससे रोजगार और निर्यात दोनों बढ़ेंगे।

डेटा सेंटर से युवाओं को रोजगार

प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। डेटा सेंटर सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही,भरोसा जताया कि दुनिया भर का डेटा भारत में स्थापित करने की क्षमता देश के पास है, जिससे युवाओं को नई नौकरियां मिलेंगी और तकनीकी विकास को गति मिलेगी।

हर निर्णय में महिला कल्याण प्राथमिकता

महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की हर नीति और योजना के केंद्र में महिला सशक्तिकरण है। उनके अनुसार, महिलाओं की उन्नति के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की प्रगति का नेतृत्व महिलाएं ही करेंगी और उनकी भागीदारी निर्णायक साबित होगी।

मजबूत सुरक्षा और तेज विकास का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी के बयान से साफ है कि सरकार एक साथ दो मोर्चों पर काम कर रही है। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाना। रक्षा बजट में बढ़ोतरी, निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन, एमएसएमई के लिए नए बाजार और महिलाओं की भागीदारी जैसे कदम इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: फार्मर आईडी अभियान में बड़ी सफलता,इतने प्रतिशत टारगेट पूरा, किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250