Skip to main content Scroll Top
पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट,खाते में कब आएंगे पैसे,जानें ताजा स्थिति
Current image: PM Kisan Yojana

पीएम किसान योजना : किसानों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित सवाल “PM-Kisan की अगली किस्त कब आएगी?” इन दिनों फिर से उभरकर सामने आया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि PM-KISAN योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 कर दिए जाते हैं. 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी. अब 22वीं किस्त के संबंध में बड़ी उम्मीदें हैं और किसान समुदाय जानना चाह रहा है कि अगला पैसा कब उनके बैंक खाते में आएगा.

क्या सरकार ने 22वीं किस्त की तारीख घोषित की है?

सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स अनुमान लगा रही हैं कि किस्त फरवरी या मार्च 2026 में जारी हो सकती है, लेकिन आधिकारिक पुष्टिकरण के लिए लाभार्थियों को PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट और कृषि मंत्रालय के प्रेस-रिलीज़ पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, कई समाचार पोर्टल और किसान पोर्टल्स का अनुमान है कि 22वीं किस्त फरवरी के अंत या मार्च 2026 में जारी की जा सकती है. क्योंकि 21वीं किस्त के बाद चार-पांच महीने का अंतर पार हो चुका है. कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी कहा कि अगर सिस्टम में कोई तकनीकी या ई-KYC संबंधित रुकावट न हुई तो ट्रांज़ैक्शन फरवरी के अंतिम हफ्ते में शुरू हो सकते हैं. फिर भी, यह अनुमान ही माना जा रहा.

भुगतान की प्रक्रियाओंक्यों में क्यों देरी होती है?

PM-Kisan के तहत किस्त सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. लेकिन कुछ सामान्य कारण हैं जिनकी वजह से भुगतान में देरी हो सकती है:

  • e-KYC या Aadhaar-bank linking पूरा न होना : बैंक खाते में आधार लिंक न होने पर ट्रांज़ैक्शन रोका जा सकता है.
  • डुप्लिकेट एंट्रीज़: पोर्टल पर डुप्लिकेट या असंगत जमीन-रजिस्ट्रेशन के कारण भुगतान रोक दिया जा सकता है.
  • बैंक तकनीकी इश्यू या NEFT प्रोसेसिंग में देरी: कभी-कभी बैंकिंग सिस्टम में लेन-देन की प्रोसेसिंग में समय लग जाता है.
  • पोर्टल पर डेटा वेरिफिकेशन : राज्य और केन्द्र सरकार की वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी समय लेती है.

इन सब कारणों की वजह से कुछ किसानों के खाते में भुगतान तुरंत नहीं आता.

किस तरह चेक करें कि आपका पैसा कब आएगा ?

नीचे दी गई चार आसान स्टेप से आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि आपका नाम बेनिफिशियरी-लिस्ट में है या नहीं और पिछली किस्तें कब क्रेडिट हुई थीं:

  • ऑफिशियल PM-Kisan पोर्टल खोलें: https://pmkisan.gov.in: यहाँ “Beneficiary Status” या “Know Your Status (KYS)” सेक्शन पर जाएँ.
  • अपना Aadhaar, मोबाइल या बैंक-अकाउंट नंबर डालें और “Get Data” बटन दबाएँ. आपको आपकी रजिस्ट्रेशन-डिटेल, पिछली किस्तों की स्थिति और किसी गलती का विवरण दिखेगा.
  • e-KYC स्टेटस चेक करें : अगर e-KYC पेंडिंग है तो नज़दीकी CSC केंद्र या किसान केंद्र से eKYC पूरा कराएँ.
  • बैंक पासबुक,नेट-बैंकिंग व SMS चेक करें: कभी-कभी पैसा बैंक खाते में आ जाता है पर SMS की सूचना देर से आती है.

पैसा न आया तो क्या करें?

यदि आधिकारिक पोर्टल में आपका नाम बेनिफिशियरी दिखता है लेकिन बैंक खाते में पैसा नहीं आया, तो ये स्टेप अपनाएँ:

  • पहला कदम: बैंक से संपर्क करें बैंक ब्रांच में जाकर अपने अकाउंट की मिनी-स्टेटमेंट या UTR नंबर चेक करवाएँ. कई बार पैसा भेजा गया होता है,पर बैंकसाइड कारणों से क्रेडिट नहीं हो पाता
  • दूसरा कदम: PM-Kisan हेल्पलाइन या CSC-केंद्र पर शिकायत दर्ज कराएँ और KYC भूमि रजिस्ट्रेशन की जाँच कराएँ
  • तीसरा कदम: अगर पोर्टल पर “Rejected” लिखा आता है तो कारण नोट करें.आम कारण Aadhaar-bank mismatch या भूमि-डेटा की समस्या होते हैं.इन्हें सुधार कर पुनः आवेदन कराएँ.
  • चौथा कदम: अपने ब्लॉक या मंडल स्तर के कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें. वे स्थानीय स्तर पर रेकॉर्ड जाँच कर सकते हैं.

e-KYC और Aadhaar linking क्यों है जरूरी?

सरकार की नीतियों के अनुसार फंड डायरेक्ट-बेनिफिशियरी ट्रांसफर (DBT) के जरिए ही भेजे जाते हैं. ताकि पैसे सीधे सही खाते में जाएँ और कागजी भूल-चूक कम हो. इसीलिए Aadhaar का बैंक-खाते से लिंक होना और e-KYC पूरा होना अनिवार्य है. यदि यह पूरा नहीं है तो किस्त रोक दी जाती है. किसान अपने नज़दीकी CSC या बैंक ब्रांच पर जाकर यह काम फ्री या न्यूनतम शुल्क में करवा सकते हैं.

कौन-कौन से किसान योजना के पात्र नहीं होते

कुछ श्रेणियों के किसानों को किसान योजना का लाभ नहीं मिलता:

  • जिनका टैक्स पैन कार्ड है.
  • सरकारी नौकरी करने वाले परिवार.
  • जिनके पास अधिक संपत्ति हो

सरकारी घोषणाएँ और बजट का असर

हाल ही में बजट और मंत्रालयीय घोषणाओं में PM-Kisan का कवरेज और राशि बने रहने की बात कही गई है. बजट 2026 में केंद्र ने PM-Kisan की वार्षिक सहायता ₹6,000 ही रखी है, यानी सालाना कुल सहायता योजना जारी है. यह बात किसानों के लिए भरोसे का संकेत है कि योजना अभी जारी रहेगी.पर भुगतान तारीखें हर किस्त पर अलग-अलग तय की जाती हैं और आधिकारिक रिलीज पर ही निर्भर करती हैं.

किसानों के लिए कुछ प्रैक्टिकल टिप्स :

  • Aadhaar-Bank लिंक और e-KYC अभी ही चेक करें: अगर पेंडिंग दिखे तो CSC या बैंक जाएँ
  • Beneficiary Status हर दो-तीन दिन पर चेक करें :कभी-कभी भुगतान मुहूर्त बदलते रहते हैं
  • SMS और बैंक मिनी-स्टेटमेंट पर नज़र रखें: पैसा आने पर SMS आएगा,पर बैंक स्टेटमेंट सबसे भरोसेमंद है
  • कागजात अपने पास रखें :भू मि रेकॉर्ड, आधार-कार्ड, बैंक पासबुक और रजिस्ट्रेशन-स्लिप की कॉपियाँ
  • यदि डिजिटल रूप से असमर्थ हों तो गांव-स्तर के पंचायत या किसान-समूह में मिलकर एक व्यक्ति को ज़िम्मा दें जो ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सके.
Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250