घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सामान का शुल्क 700 से बढ़कर 800 रुपये प्रति किलो हो गया है।
तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को अब हर अतिरिक्त किलो के लिए 100 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
3 दिन से 2 साल तक के शिशुओं का टिकट शुल्क 2000 से बढ़कर 3000 रुपये कर दिया गया है।
5 से 12 साल के बच्चों के लिए Unaccompanied Minor सेवा का घरेलू शुल्क 5000 से बढ़कर 5999 रुपये हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए यह सेवा शुल्क 12,999 रुपये है।
Priority Check-in और Boarding वाली Fast Forward सर्विस का घरेलू शुल्क 500 से बढ़कर 650 रुपये हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में Fast Forward सर्विस का शुल्क 850 रुपये प्रति सेक्टर है। कंपनी के मुताबिक शुल्क में बदलाव नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।