राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने करीब 130 नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं। केसी वेणुगोपाल भी इस प्रक्रिया में मौजूद रहे।
कांग्रेस जल्द ही AICC स्तर पर बदलाव कर सकती है। मौजूदा सचिवों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब आधे मौजूदा AICC सचिवों को हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
पार्टी ऐसे नेताओं को आगे लाना चाहती है, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सक्षम हैं।
नेताओं से कमजोर राज्यों में कांग्रेस को मजबूत करने, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने से जुड़े सवाल पूछे गए।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूदा AICC सचिवों के साथ बैठक कर उनके अब तक के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं।
कांग्रेस में फिलहाल करीब 64 AICC सचिव हैं। इन्हें अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।