NCPI नेता जगदीश बसुनिया ने दावा किया कि 20 में से 17 सांसद जल्द BJP में शामिल होंगे।
अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान NCPI में ही रहेंगे।
दावा है कि तीनों सांसद NCPI में रहते हुए NDA का समर्थन करते रहेंगे।
बसुनिया ने कहा कि BJP में शामिल होने का फैसला हो चुका है, लेकिन प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा।
TMC ने इन सांसदों के खिलाफ लोकसभा स्पीकर के पास शिकायत दर्ज कराई है।
लोकसभा स्पीकर ने 20 सांसदों से जवाब मांगा है। उन्हें 22 सितंबर तक जवाब दाखिल करना है।
20 सांसदों के दल बदलने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। लोकसभा रिकॉर्ड में फिलहाल ये सांसद TMC के ही सदस्य हैं।