प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है और इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
PM मोदी ने सदस्य देशों के बीच व्यापार में आने वाली 10 बड़ी बाधाओं को खत्म करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने का सुझाव दिया।
ब्रिक्स देशों के 100 स्टार्टअप्स को हर साल दूसरे सदस्य देशों के बाजारों में विस्तार के लिए सहयोग देने की बात कही।
PM मोदी ने हर साल सदस्य देशों की कंपनियों और कारोबारियों के बीच 1,000 नई साझेदारियां बनाने का प्रस्ताव रखा।
BRICS विमेंस बिजनेस अलायंस में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। पीएम ने महिला उद्यमियों की भूमिका को अहम बताया।
PM मोदी ने कहा कि व्यापार बढ़ाने के लिए समुद्री रास्ते सुरक्षित, सप्लाई चेन खुली और नाविक सुरक्षित रहना जरूरी है।
PM मोदी ने बताया कि 2014 के बाद भारत ने करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।