सरकारी स्कूलों में खाली पड़े 45,000 पदों को भर्ती अभियान के जरिए भरा जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
CM मांझी ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना भी होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिशा में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा की योजना पर काम किया जा रहा है।
सरकार करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2,200 गोदावरीश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय बना रही है।
सरकार कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को मिड-डे मील और मुफ्त किताबें देने की योजना भी बना रही है।
शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के जरिए आदिवासी छात्रों को आर्थिक सहायता देने और स्कूल छोड़ने की दर कम करने पर जोर दिया जा रहा है।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। CM मांझी ने समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका को रेखांकित किया।