सहारनपुर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर खाद्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।

कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज

कांवड़ रूट के करीब 150 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर QR कोड और रेट लिस्ट लगाई गई है।

150 ढाबों पर QR कोड

QR कोड स्कैन कर श्रद्धालु ढाबा संचालक का नाम, लाइसेंस नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

अगर कोई दुकानदार ज्यादा कीमत वसूले या खराब भोजन दे, तो QR कोड के जरिए तुरंत शिकायत दर्ज की जा सकती है।

पूरे कांवड़ मार्ग पर अंडा, मांस और मछली की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है।

सभी होटल और ढाबा संचालकों को बिना लहसुन-प्याज का सात्विक भोजन परोसने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन का कहना है कि पूरी व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और उचित कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना है।