
Sonam Wangchuk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बताया जा रहा है की इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति के पद छोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि यह शांतिपूर्ण जनआंदोलन, छात्रों के धैर्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत का परिणाम है। जिसके बाद वांगचुक ने यह भी कहा कि अब समय केवल जवाबदेही तय करने का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र में व्यापक सुधार लागू करने का है ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
शांतिपूर्ण आंदोलन की जीत बताया
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा यह लोकतंत्र और जनता की आवाज की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब नागरिक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं, तो उसका असर जरूर दिखाई देता है। उनके अनुसार यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह जीत केवल किसी संगठन की नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की है जिन्होंने धैर्य और शांति बनाए रखते हुए अपनी मांगों को लगातार उठाया।
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy… straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
CJP और Gen Z छात्रों को दी बधाई
बता दें वांगचुक ने अपने संदेश में CJP और देशभर के Gen Z छात्रों की खास तौर से तारीफ की है। जिसमें उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और जवाबदेही की मांग को लगातार मजबूती से उठाया। उनका कहना था कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखकर यह साबित किया कि लोकतांत्रिक आंदोलन बिना हिंसा के भी प्रभावी हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने उन नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने पूरे आंदोलन के दौरान छात्रों का समर्थन किया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ खड़े रहे।
अब सुधारों की दिशा में बढ़ने का समय
सोनम वांगचुक ने साफ कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंतिम लक्ष्य नहीं है। उनके अनुसार यह केवल सुधारों की शुरुआत है। साथ ही सरकार से अपील की, अब परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए ताकि छात्रों का भरोसा दोबारा कायम हो सके। जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करनी होगी। साथ ही परीक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली को भी अधिक जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाना आवश्यक है।
NEET-UG विवाद के बीच आया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के कारण लाखों छात्र प्रभावित हुए। विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगातार शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की थी।
देश के कई हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किए और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। इसी मुद्दे को लेकर कई राजनीतिक दलों ने भी केंद्र सरकार को घेरा था।
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग तेज
एक्सपर्ट्स का कहना है कि केवल नेतृत्व बदलने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की जरूरत है। शिक्षा विशेषज्ञ लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा बढ़ाने, डिजिटल निगरानी मजबूत करने और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक का भी मानना है कि अगर शिक्षा व्यवस्था में संस्थागत सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में भी छात्रों को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
युवाओं की भूमिका को बताया अहम
वांगचुक ने अपने संदेश में युवाओं की भूमिका को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों ने संयम बनाए रखते हुए अपनी मांगों को लगातार रखा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया। यही कारण है कि उनकी आवाज पूरे देश में सुनी गई। उन्होंने युवाओं से आगे भी सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय रहने की अपील की। उनका कहना था कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के भविष्य की नींव होती है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
सरकार के सामने अब बड़ी चुनौती
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब सरकार के सामने नई परीक्षा प्रणाली तैयार करने, छात्रों का विश्वास बहाल करने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने की बड़ी चुनौती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है तो इससे देश के करोड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा।
सोनम वांगचुक ने भी अपने संदेश में यही संकेत दिया कि अब समय केवल राजनीतिक फैसलों का नहीं बल्कि ठोस प्रशासनिक और संस्थागत सुधारों का है।
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।





