इन छह सांसदों ने 22 जून को एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया था।
लोकसभा सचिवालय में आवेदन के बाद स्पीकर ने उनके विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी।
संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल-अष्टीकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।
अब ये सभी सांसद आधिकारिक तौर पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सदस्य माने जाएंगे।
लोकसभा में अब उद्धव ठाकरे गुट के सिर्फ 3 सांसद बचे हैं।
इस फैसले के बाद शिंदे सेना के लोकसभा सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
इस फैसले को शिंदे गुट की बड़ी जीत और उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।