
Rashifal 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का राशिफल और सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार जानें अपनी राशिफल।
Rashifal 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका पढ़ाई और नई स्किल्स सीखने में मन लगेगा। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी अच्छी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। सेहत में थकान रहेगी। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों काम में स्थिरता आएगी। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आपके लिए काफी शुभ दिख रहा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपको बातचीत और नेटवर्किंग से नए मौके मिलेंगे। बिजनेस या जॉब में नया प्रस्ताव आ सकता है। निर्णय में जल्दबाजी न करें। नींद और तनाव से बचें। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों भावनाओं पर काबू रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। काम में मेहनत ज्यादा लगेगी, परिणाम धीरे-धीरे दिखेंगे। पेट और नींद की समस्या हो सकती है। धैर्य रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आत्मविश्वास ज्यादा बढ़ेगा। ऑफिस में सीनियर का साथ मिलेगा। काम में पहचान बनेगी। खर्च पर काबू रखें। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। शनि के प्रभाव से शुभ परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों काम में फोकस अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। ज्यादा सोचने से बचें। नौकरी में स्थिरता है। पेट या थकान की शिकायत हो सकती है। आराम लें।
तुला राशि
तुला राशि वालों रिश्तों में सुधार होगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। काम में संतुलन बनाएं। नई जिम्मेदारी या मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों पुरानी बातें मन में घूमेंगी। बेचैनी हो सकती है। धैर्य रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे। जिम्मेदारी बढ़ेगी। खर्च कंट्रोल करें। थकान महसूस हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम में गति आएगी। पढ़ाई या यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन मेहनत से संभाल लेंगे। सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। कमर दर्द या थकान हो सकती है। आराम जरूरी है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों नए आइडिया आएंगे। दोस्तों से मदद मिलेगी। नया अवसर और आय के योग हैं। रूटीन बनाए रखें। आज ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में है।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। काम में सुधार आएगा। किसी बड़े की सलाह लें। नींद और तनाव पर ध्यान दें। धैर्य से फायदा होगा।






